
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण झाँसी।
ज्ञानस्थली महाविद्यालय बचावली बड़ागांव झांसी में माननीय हरगोविंद कुशवाहा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की संस्थापिका श्रीमती अर्चना गुप्ता ने की सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की तत्पश्चात और संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के तकनीकी युग में स्मार्टफोन ने क्रांति ला दी इसके उपयोग से शिक्षा में नवीनता आ रही है और छात्र/छात्राएं उन्नति की और बढ़ रहे हैं और उसके उपरांत महाविद्यालय की संस्थापिका का श्रीमती अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है छात्र/छात्राओं को इसका लाभ लेकर अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना है कार्यक्रम में श्री रविंद्र सिंह इंजीनियर वत्स कृष्ण बाजपेयी हरिकिशोर यादव सचेंद्र कुमार अंजली यादव सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन इंजी0 वत्स कृष्ण बाजपेयी ने किया और अंत में आभार प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया।