एमएलसी ने प्रधान बीडीसी एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित

एमएलसी ने प्रधान बीडीसी एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-15 News
झाँसी।उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा 41 वाँ श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ के उपलक्ष में सरदार पटेल राज्य स्तरीय गढ़वा वॉलीबॉल प्रतियोगिता समारोह स्थान स्वर्गीय चुन्नीलाल लंबरदार स्टेडियम ग्राम गढ़वा मऊरानीपुर में समापन में झांसी, जालौन, ललितपुर के एमएलसी रमा आर.पी. निरंजन ने कहा कि ग्राम गढ़वा में निरंतर चल रहे महायज्ञ में आकर धन्य हूं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में समस्त खिलाड़ी एवं दर्शकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महायज्ञ कमेटी को बधाई दी । एमएलसी रमा आर.पी. निरंजन ने ग्राम प्रधान बीडीसी एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया । इस अवसर पर पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष, राजकांतेश वर्मा ब्लाक प्रमुख चिरगांव, शिवशंकर पटेल, गोटीराम निरंजन,चरन सिंह, तेज सिंह, अरविन्द भाई पटेल, टिंकू मुखिया प्रदीप पटेल , अनिल प्रधान, महीपत पटेल, क्रपेंद्र पटेल प्रधान, आनन्द यादव, अनूप पटेल, दीपू पटेल सूसट्टा, विक्रम पटेल, सचिन पटेल, सोनू पटेल, विनोद बीडीसी, राजेन्द्र आचार्य , आदि लोग उपस्थित रहें l