स्वच्छ, सुंदर गार्डनों (घरेलू/ टेरेस) और फूल पत्ती से कम्पोस्ट बनाने वालों को किया प्रोत्साहित

स्वच्छ, सुंदर गार्डनों (घरेलू/ टेरेस) और फूल पत्ती से कम्पोस्ट बनाने वालों को किया प्रोत्साहित

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-14 News
झांसी। जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन झांसी के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष डा जितेंद्र कुमार तिवारी के मुख्य संयोजन में किये गये। समारोह में मुख्य अतिथि डा धीरेन्द्र गुप्ता नगर स्वास्थ्य अधिकारी ,डा राघवेन्द्र सिंह पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम के रुप में तथा अध्यक्षता महानगर धर्माचार्य पं हरीओम पाठक ने की। उपस्थित सभी ने पीले रंग के परिधान धारण कर,शुभारंभ मां सरस्वती जी की वंदना से किया। स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत पूर्व में घोषित स्वच्छ , सुंदर घरेलू/टेरेस गार्डन तथा फूल पत्ती से कम्पोस्ट बनाने वालों की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों के गार्डन की फोटो व वीडियो भेजी। निर्णायक समिति द्वारा चयनित सभी सर्वक्षेष्ठ गार्डन बनाने वाले प्रकृति प्रेमियों - पर्यावरण मित्रों को आज सम्मान पत्र भेंट करते हुए ऐसे ही पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्ती भागीदारी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डा जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि वैसे भी हमारे सभी पर्व स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं लेकिन आधुनिकता की दौड़ में हम इनकी अनदेखी कर स्वयं अपने भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं। बसंतोत्सव का तो सीधा संबंध प्रकृति से है। हमें सभी तीज- त्यौहारों और धार्मिक, सामाजिक आयोजन इस तरह करनें चाहिएं ताकि किसी न किसी रूप में स्वच्छता,पर्यावरण, जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे वैसे भी बसंत पंचमी तो प्रकृति का ही उत्सव है। जिन लोगों ने भी अपने घरों/ टेरेस पर गार्डन बना रखें है वास्तव में वह पर्यावरण संरक्षण कर रहे हैं। फूल पत्ती से कम्पोस्ट बनाकर एक ओर कचरे को कम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इसी खाद्य का उपयोग गार्डन के लिए भी हो रहा है। कार्यक्रम में शामिल सभी को उपहार स्वरूप गमले सहित एक -एक पौधा भेंट करते हुए इसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई पार्क में उपस्थित सभी को प्रतिबंधित पालीथिन प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए भी जागरुक किया गया।स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के अन्तर्गत स्वच्छ सुंदर गार्डन प्रतियोगिता और फूल पत्ती से कम्पोस्ट बनाने वाले 134 लोगों के वीडियो फोटो प्राप्त हुए। जिनमें डा प्रतिभा भार्गव ,नेहा सिंह, विंध्यवासिनी ओझा,डा अरुण कौशिक,अंजना गुप्ता ,रिचा तिवारी ,सुरेश गौड,जोया खान ,रंजना शर्मा ,प्रीतिका बुधोलिया ,रानी गुप्ता ,बबीता ओझा,अनुपम गुप्ता ,सौरभ जेजुरकर ,प्रतिभा शर्मा ,ममता नायक,नंदा यादव ,नीता माहौर ,कविता मिश्रा,अनवार खान ,निम्मी साहू, अदिति गुप्ता आदि को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ सुंदर गार्डन के रुप में चयनित कर आकर्षक उपहार व सम्मान पत्र भेंट किए गए। रैली निकाल कर दिया संदेश कार्यक्रम के उपरांत जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन झांसी के कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क से एक रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते प्लास्टिक पालीथिन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करते हुए इससे होने वाले दुष्प्रभावों को विस्तार से बताया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पार्क,किला आदि को साफ-सुथरा रखने के लिए आमजनों से आव्हान किया। बताया गया कि झांसी एक एतिहासिक स्थल है यहां प्रतिदिन सैकड़ों विदेशी सैलानी भी आते हैं। अगर किले के आस पास गंदगी होगी तो इससे हमारी छवि विश्व पटल पर धूमिल होगी इसलिए हमें यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। यह रहे उपस्थित प्रतिमा ओझा,आर एन शर्मा,मोती लाल दुबे, अरुण पटेरिया, उर्मिला पटेरिया, संयोगिता नामदेव, मजहर खान, मुकेश वर्मा, नोमान खान, मान्या खरे, संगीता जोशी, दीपक कुमार त्रिपाठी, कैलाश नारायण मालवीय, राकेश साहू, विपिन पटेल, अभिलाषा रायकवार,अंजु गुप्ता,सपना वर्मा,अंजु साहू,नेहा सागर,रजनी झा,अंजु दुबे, मनीष दुबे, साध्वी नीलम तिवारी,सीमा कनोजिया,नैन्सी साहू, उत्कर्ष गुप्ता,अनवर मजहर खान,सुधा गुप्ता, अनिल नायक, दिव्या रायकवार, देवेन्द्र सिंह,मयंक पांडेय, शिरोमणि शर्मा,अजीज खान,नईम खान, शेखावत उल्ला खान, वीरेंद्र ओझा, देवेन्द्र सिंह,दीपक सेंगर,सूरज रायकवार, कल्पना रायकवार, सिमरन खरे आदि उपस्थित रहे। संचालन निर्मल तिवारी एवं प्रतिमा ओझा ने किया।