
पटेल पुस्तकालय पर किया मां सरस्वती का पूजन-:
झाँसी |सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय के स्थापना दिवस समारोह पर मां सरस्वती की पूजा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र कुमार सिंह (अपर महाप्रबंधक विजिलेंस ऑफिसर भेल) एवं विशिष्ट अतिथि गुलजारी लाल निरंजन बुंदेलखंड संरक्षक अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक सदस्य डॉ. के एन सचान पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी भेल ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती एवं सरदार पटेल के चरित्र पर माल्यार्पण कर वीणा वादिनी की वंदना कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की । अतिथियों ने उपस्थिति सदस्यों एवं उपस्थित बच्चों को शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान के महामंत्री ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि आज के दिन बसंत पंचमी को भेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा हम सब के मार्गदर्शक नविता निगम ने संस्थान के अनुरोध पर पुस्तकालय भवन संस्थान को समर्पित किया था। बच्चों को पुस्तकालय के बारे में बताया कि कक्षा 9 से पोस्ट ग्रेजुएट एवं सिविल सर्विस, आईआईटी नीट, आईटीआई, बैंक, रेलवे आदि प्रतियोगिताओं की किताबें उपलब्ध हैं और बच्चों को निशुल्क प्रदान की जाती हैं कि पढ़ने के उपरांत पुस्तकालय में वापस जमा करें ।उपस्थित बच्चों ने पुस्तकालय का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में संस्थान के मार्गदर्शक सदस्य सर्व विजय वर्मा, देवेंद्र सिंह, संतन शरण, प्रभात कटियार, चौधरी मुलायम सिंह, मानसिंह पटेल, श्रवण कुमार पटेल, नीरज कटियार, वरिष्ठ सदस्य सर्व राम सिंह, वीरेंद्र कुमार, अनिलेश सचान, एन निरंजन के के निरंजन, राजेश सचान, महेंद्र सिंह निरंजन, शिव कुमार पटेल, अनिल पटेल, संतोष सिंह, कमलेश पटेल बंसराज पटेल रोहित पटेल, महेंद्र कुमार सिंह, शिव कुमार पटेल, देवेंद्र निरंजन, भेल एच आर के अभियन्ता जितेन्द्र पाल सिंह उपस्थित रहे. एन.आर.कुशवाहा ने कक्षा 11-12व आईआईटी की पुस्तक पुस्तकालय में आकर पुस्तकालय को समर्पित की। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के महामंत्री कुंवर वीरेंद्र निरंजन ने किया एवं आभार डॉक्टर के.एन.सचान ने व्यक्त किया।