
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण कोर्ट को स्थानांतरण किया जाये
झांसी | जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पं.चंद्रशेखर शुक्ला एवं सचिव/ महामंत्री के पी श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया. जिसमें अधिवक्ताओं की कई सालों से मांग चली आ रही है कि पुरानी तहसील से मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण कोर्ट को कलेक्ट्रेट में स्थापित करने के लिए कई बार ज्ञापन दिया गया और कई बार झांसी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे लेकिन आज तक मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण कोर्ट को कलेक्ट्रेट में स्थापित नहीं किया गया. इसी उद्देश्य से बुधवार को समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया. अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन शुरू किया. अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण कोर्ट को जल्दी से जल्दी कलेक्ट्रेट में स्थापित नहीं की गई तो समस्त अधिवक्ता अनिश्चित कालीन कार्य से विरत रहने का आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशेष चंद्र पाठक एड, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष राय एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रामजी श्रीवास्तव एड, संयुक्त सचिव प्रशासन उमेश प्रजापति एड, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी अभिषेक निगम एड, संयुक्त सचिव प्रशासन सुनीता केसरी एड, संतोष कुमार सैनी एड, दीपक साहू एड, अरविंद कुमार सक्सेना एड, रामजी शांडिल्य एड, सुनील कुमार पटेल एड, फहीम चौहान एड, प्रशांत नारायण झा एड, विजय सिंह साहू एड, नंदकिशोर उर्फ नंदू एड, नीरज कुमार त्रिपाठी एड, जितेंद्र सिंह एड, अनिल अग्रवाल एड,अरुण दीक्षित, याकूब अहमद एड, शशि भूषण कनकने एड, सुनील शुक्ला एड, संतोष दोहरे एड, राजीव गुप्ता एड, रविंद्र एड, राजीव निगम एड, अनुपम एड, अंकित त्रिपाठी एड, सचिन राजपूत एड, संजय गुप्ता एड, संदीप सिंह यादव एड, शंकर सिंह पाल एड, ज्ञापन में सैकड़ों अधिवक्ता में मौजूद रहे संचालन के पी श्रीवास्तव सचिव/महामंत्री एड ने किया