
सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में फिसड्डी विभागीय अधिकारियों की जिलाधिकारी ने लगाई क्लास, सुधर जायँ या सख्त कार्रवाई के लिए रहें तैयार
झांसी | पं.दीनदयाल सभागार में राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झांसी ललितपुर के सांसद पं.अनुराग शर्मा रहे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि महिलाओं का सम्मान पिछली सरकारों में नहीं होता था लेकिन भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा सम्मान हो रहा है और सभी महिलाओं का फर्ज बनता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव में प्रचार में बड़ चड़ करके हिस्सा लें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी देश की सभी महिलाओं के हित मे कई प्रकार की योजनाएं ला रहे हैं जिससे कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर लाभ ले और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर कदम भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का साथ दे रही है. उक्त कार्यक्रम में झांसी ललितपुर जालौन से भी महिलाओं ने भाग लिया। मंचासीन रहे ललितपुर के सांसद पं. अनुराग शर्मा, नगर विधायक पं. रवि शर्मा, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, नीति शास्त्री, जिला मंत्री कविता शर्मा Photo 9 सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में फिसड्डी विभागीय अधिकारियों की जिलाधिकारी ने लगाई क्लास, सुधर जायँ या सख्त कार्रवाई के लिए रहें तैयार झाँसी | विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कम अंक प्राप्त करने वाले एवं निचले स्तर पर रैंक पाने वाले अधिकारियों की क्लास लगाई रैंकिंग में सुधार ले जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत राजस्व संबंधित एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा करते हुए रैंकिंग में फिसड्डी विभागीय अधिकारियों को फटकारते हुए रैंकिंग में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय प्रपत्रों का संवेदनशील होकर अध्ययन करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त विभागीय पोर्टल पर सूचनाओं को अपलोड करने से पूर्व सत्यापन करना सुनिश्चित करें। यदि रैंकिंग में सुधार नहीं होता है तो आप कि जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विभागवार यथा- अवस्थापना औद्योगिक विकास,खाद्य एवं औषधि प्रशासन,लोक शिकायत स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन राजस्व से संबंधित, ग्राम्य विकास, डूडा, पंचायती राज, समाज कल्याण, नगर विकास गरीबी उन्मूलन, पशुपालन, महिला बाल विकास, शिक्षा, सहकारिता, विधुत , श्रम एवं सेवायोजन सहित विकास से संबंधित समस्त विभागों की समीक्षा करते हुए विभागीय रैंकिंग में सुधार लाए जाने के लिए योजनाओं की सही जानकारी विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारियों को प्रपत्रों की संपूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है। उन्होंने पोर्टल का निरंतर अध्ययन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं कोई समस्या है तो तत्काल जानकारी दें ताकि समस्या को दूर किया जा सके। समस्या की जानकारी न देने वाले विभागीय अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने अवस्थापना औद्योगिक विकास विभाग कि एमओयू योजना की समीक्षा करते हुए संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करते हुए संबंधित 22 विभागों के अधिकारियों की बैठक प्रत्येक पखवाड़ा किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि योजना में प्रगति परलक्षित हो। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षण एवं असंतोषजनक प्रगति पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जीएसटी,डूडा,डीसी एनआरएलएम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग को फटकारते हुए योजनांतर्गत जल्द से जल्द सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरएलएममें शतप्रतिशत बैंक क्रेडिट लिंकेज न होने पर डीएमएम एंव समस्त विकासखंड में तैनात बीएमएम का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग में सुधार लाये जाने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि विभाग को योजना के अनुसार जो भी लक्ष्य प्राप्त हुये है उनको गंभीरता से लेते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्य में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके जिससे योजना की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर डाटा मिलान करते हुये अपने विभागीय पोर्टल पर विभागीय अधिकारी के निर्देशन में अपडेट करना सुनिश्चित किया जाये। कार्मिक विभाग के शासनादेश अंतर्गत विभाग की विशेष कार्य प्रकृति के अनुसार 25 अंक सीएम डैशबोर्ड पर संबंधित अधिकारी के प्रदर्शन के अनुसार आगणित किए जाएंगे जिसका प्रयोग मैरिट बेस्ट ऑनलाइन स्थानांतरण में किया जाएगा। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बेहद असंतोष जनक प्रगति होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की,उन्होंने जीएसटी में राजस्व लक्ष्य की सापेक्ष कम वसूली एवम संतोषजनक प्रवर्तन कार्रवाई न होने पर फटकार लगाई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी से जारी आरसी के सापेक्ष वसूली की जानकारी ली अधिकारी द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने पर नाराजगी व्यक्त की। पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षक की समीक्षा करते हुए समस्त नोडल अधिकारी जिन्हें विद्यालय निरीक्षक का दायित्व दिया गया था सभी को चेतावनी निर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को निरीक्षण के दौरान क्या कार्यवाही की जानी है कि भी जानकारी दी जाए। बैठक में इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय, डीएफओ संजय कुमार मल्ल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ए के सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अशोक कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राहुल शर्मा, बीएसए सुश्री नीलम यादव,पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, डीपीआरओ जे आर गौतम, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।