प्राथमिक विद्यालय कुरमाई में बच्चों का हुआ मेडिकल चेकअप

प्राथमिक विद्यालय कुरमाई में बच्चों का हुआ मेडिकल चेकअप

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-13 News
झाँसी | कुरमाई कडेसरा कला तालबेहट के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्साधिकारी डा देवेंद्र देलवार के निर्देशन व प्रधानाध्यापक देवेश शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य का परीक्षण मेडिकल टीम व चिकित्सको द्वारा किया गया तथा बच्चों को आवश्यक औषधियाँ तथा अवलेह दिये गये जिससे बच्चों के ज्वर खांसी जुकाम नजला इलर्जी तथा इम्युनिटी बढ़ाने आदि के इलाज में लाभ हो सकेगा डा देलवार जी ने बच्चों को इस मौसम में क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए तथा संचारी रोगों से वचाव हेतु आवश्यक जानकारी भी दी तथा उनके अभिभावकों को भी समझाया. स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने व दवा वितरित करने हेतु प्रधानाध्यापक देवेश शर्मा ने चिकित्साधिकारी डा देवेंद्र देलवार की टीम का आभार व्यक्त किया।