
दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए जायेगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र
झांसी l समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता की जांच हेतु जिला स्तर पर आयोजित नगर संसाधन केंद्र झांसी में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में आए 55 बच्चो का परीक्षण वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोकुल प्रसाद, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामहित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सेठ सायकेट्रिस्ट डॉक्टर सिकाफा जाफरीन द्वारा किया गया। श्रवण दिव्यांग बच्चों की ऑडियो मैट्रि अशीष तिवारी द्वारा की गई, फिजियो थेरेपिस्ट राणा प्रताप सिंह द्वारा थेरेपी हेतु चिन्हित बच्चों को थेरेपी के बारे में जानकारी दी गई। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रत्नेश त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया की 55बच्चों में 38 बच्चों को दिव्यांता प्रमाण पत्र हेतु चिन्हित किया गया, 17 बच्चों को विभिन्न जांच हेतु मेडिकल कालेज एवम मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र झांसी को संदर्भित किया गया।जिन बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु चिन्हित किया गया है, उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शीघ्र ऑनलाइन निर्गत किया जाएगा।