
ग्रासलैण्ड में तकनीकी एवं मशीनरी प्रदर्शनी मेला सम्पन्न
झाँसी | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में "तकनीकी एवं मशीनरी प्रदर्शनी मेला" डा. अशोक कुमार सिंह, कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य, संस्थान निदेशक डॉ विजय कुमार यादव की अध्यक्षता एवं डा. संजय कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष फार्म मशीनरी एवं कटनोत्तर तकनीकी विभाग, डा. प्रभाकांत पाठक, परियोजना अन्वेषक, एफ. आई.एम. की उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कुलगीत के उपरांत अतिथि ने दीप प्रज्जवलन किया। डा. प्रभाकांत पाठक ने अखिल भारतीय समन्वित परियोजना प्रक्षेत्र उपकरण एवं मशीनरी ने तकनीकी एवं प्रदर्शनी मेला की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि डा. अशोक कुमार सिंह ने अपने उद्धबोधन में बताया कि चरागाह संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर चारे पर शोधकार्य, समन्वयन करने में अग्रणी है । पशुपालन आय अर्जन का सबसे सरल उपाय है, खेती के साथ पशुपालन भी आवश्यक है। पशुपालन में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने महिला कृषकों एवं कृषकों से संस्थान की तकनीकियों की जानकारी प्राप्त कर चारे की गुणवत्ता, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का आव्हान किया। अध्यक्षीय सम्बोधन में डा. विजय कुमार यादव ने चारा फसलों, चारा प्रजातियों एवं फार्म मशीनरी की नवविकसित तकनीकियों को वैज्ञानिकों, बीज कम्पनियों एवं इण्डस्ट्री के सहयोग से किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता है जिससे समय, श्रम एवं लागत में कमी आयेगी तथा अधिक लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने फार्म मेकेनाइजेशन इन फारेज प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग एण्ड कांजर्वेशन पर टेकनिकल बुलेटिन का विमोचन किया । कार्यक्रम के पूर्व में मुख्य अतिथि ने वृक्षारोपण किया। मुख्य अतिथि डा. अशोक कुमार सिंह, कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने किसान मेले का उद्धघाटन किया। कुलपति, संस्थान निदेशक ने स्टालों का अवलोकन कर प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर), आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, अयोध्या (उ.प्र.), बाइफ डेबलपमेन्ट रिसर्च फाउन्डेशन, उरली कंचन (महाराष्ट्रा), कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर (हिमाचल प्रदेश), जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश), प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना स्टेट कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद (तेलंगाना), तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयम्बटूर (तमिलनाडु), फोरजन सीड प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद, विकसित चारा उत्पादन एवं संरक्षण मशीनें, भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, केन्द्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान झाँसी, कृषि विज्ञान केन्द्र भरारी, कृषि विज्ञान केन्द्र दतिया, केन्द्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, दतिया, के साथ ही बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी, ध्रुव तारा ट्रेक्टर्स एजेन्सी, स्वराज ट्रेक्टर्स एजेन्सी, सोनालिका ट्रेक्टर्स एजेन्सी एवं उनकी तकनीकियों, उत्पादों इत्यादि का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। तकनीकी एवं मशीनरी प्रदर्शनी मेले में महिला एवं पुरूष कृषकों के साथ ही डा. एस. एस. सिंह, निदेशक प्रसार, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, डा. डी विजय, प्रधान वैज्ञानिक, आई.ए. आर. आई, नई दिल्ली, विक्रम सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान मुख्यालय, नई दिल्ली, काफरी के वैज्ञानिकों, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, केन्द्र एवं राज्य के वैज्ञानिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के गाँवों से लगभग 150 कृषक महिलाओं, कृषकों, संस्थान के विभागाध्यक्षों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार इ, अमित कुमार पाटिल ने किया