रालोद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई

रालोद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-12 News
झांसी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर नगर में प्रदेश सचिव अशोक कुमार निरंजन के आवास पर रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री अशोक निरंजन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर किसानों और मजदूरों के लिए काम किए। चीनी मिलों के बीच की दूरी को कम कराया। बागपत में तीन चीनी मिल इसकी कारण लगी। पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा की विरासत को चौधरी अजित सिंह ने बखूबी संभाला था। वर्तमान में उनके सुपुत्र व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी भी इस परंपरा का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय लोकदल को किसानों ,मजलूमों एवं अल्पसंख्यकों, कमेरावर्ग आदि की समस्याओं का निदान कराने में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अजय रावत ,युवा बुंदेलखंड अध्यक्ष रालोद नीरज पटेल, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व बुंदेलखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पिछड़ा वर्ग राकेश कुशवाहा, हरिराम प्रजापति ,सुमित गुप्ता, पुष्पेंद्र दांगी ,जयशंकर यादव ,लोकेंद्र पटेल ,जयपाल, मुराद अली ,सौरभ प्रजापति ,राजू प्रजापति ,अवधेश नामदेव, अनिल यादव सहित आदि रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहें।