कायस्थ एकीकरण महासमिति का हुआ गठन  महासमिति करवाएगी चित्रगुप्त चौराहे पर उद्घाटन समारोह

कायस्थ एकीकरण महासमिति का हुआ गठन महासमिति करवाएगी चित्रगुप्त चौराहे पर उद्घाटन समारोह

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-12 News
झाँसी | सिद्धेश्वर मंदिर में कायस्थ सम्माज समस्त की बैठक संपन्न हुई. बैठक में समाज के सभी संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में सभी 14 संगठनों की सहमति से कायस्थ एकीकरण महासमिति का गठन किया गया.बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी सभी बड़े आयोजन कायस्थ एकीकरण महासमिति द्वारा किया जाएगा. आगामी चित्रगुप्त चौराहे पर उद्घाटन समारोह कायस्थ एकीकरण महासमिति द्वारा जल्द ही किया जाएगा. बैठक में कायस्थ सभा अध्यक्ष केपी श्रीवास्तव, मंगल श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कायस्थ सेवा समिति अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, कायस्थ विकास परिषद अध्यक्ष लाला सुनील श्रीवास्तव, महेश खरे अध्यक्ष चित्रगुप्त मंदिर सखी हनुमान मंदिर, चित्रांश सेवा समिति अध्यक्ष एड उमाशंकर श्रीवास्तव,प्रियंक श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भारत एबीकेएम फाउंडेशन के प्रतिनिधि अध्यक्ष मानव श्रीवास्तव, कायस्थ रेलवे सेवा समिति प्रतिनिधि अध्यक्ष विवेक सक्सेना, पंकज श्रीवास्तव, अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कायस्थ महासभा नवीन श्रीवास्तव, कायस्थ उत्थान समिति आचार्य एनसी श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ प्रभाकर खरे, सतेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान, बीके खरे अध्यक्ष बुंदेलखंड विकास दल, हरि सक्सेना, पीके श्रीवास्तव शिवांशु श्रीवास्तव, ओ स भटनागर, विनोद खरे, राजेंद्र खरे,पवन निगम, अभय श्रीवास्तव, एड सूर्या श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे.