
पत्रकार एकता संघ झांसी मंडल की बैठक सम्पन्न
झाँसी | पत्रकार एकता संघ झांसी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई झांसी. पत्रकार एकता संघ झांसी मंडल की मासिक बैठक झांसी जिला एवं जालौन जिला के पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर आगामी कार्यक्रमों की योजना एवं पत्रकारों के भविष्य को संरक्षित एवं सुरक्षित करने एवं उनकी आन, बान, शान में कोई कठिनाई न हो इस पर विचार विमर्श किया. शासन/प्रशासन एवं जिला सूचना अधिकारी को पत्रकार एकता संघ से जुड़े सभी मीडिया कर्मियों की सूची अतिशीघ्र देने का निर्णय लिया गया. जनपद में विभिन्न अधिकारियों द्वारा पत्रकारों को उचित सम्मान ना देना, घटना की सूचना देने में आनाकानी करना पर रोष व्यक्त किया गया तथा इसको लेकर के माननीय जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को विज्ञापन के माध्यम से शीघ्र ही अवगत कराया जाएगा. उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पत्रकार बंधु एकता के सूत्र बंधकर कार्य करें. मंडल उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ कोई भी घटना घटती है भले ही वह संगठन से ना जुडा हो हम सब उसके लिए साथ खड़े हो जिसका सभी ने मिलकर के समर्थन किया तथा मंडल महासचिव राकेश कुमार कुशवाहा ने भी कुछ इसी तरह के विचार रखें. मंडल उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल ने भी पुरजोर देकर कहा की हम तन मन धन से संगठन के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तत्पर हैं. इसी क्रम में कौशल सारस्वत ने सुझाव दिया कि पत्रकार एकता संघ का कार्यालय स्थापित किया जाए जिस पर विचार किया गया. मंडल महामंत्री पंकज रावत ने सुझाव दिया कि प्रत्येक माह बैठक अवश्य होना चाहिए जिसका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया व अपनी सहमति जताई. उक्त बैठक में विनय नगाइच ने सुझाव दिया एक बार अधिकारियों से मिलकर पत्रकारों की समस्याओं को बताया जाए इस पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो हम सभी मिलकर ऐसे अधिकारियों के समाचार छापना बंद कर दें जिस तरह से वह हमारा तबज्जो नहीं देते हैं हम भी तवज्जो देना बंद कर दें तब उन्हें एहसास होगा. जिला उपाध्यक्ष जयपाल गुर्जर ने सभी अधिकारियों से मिलकर बात करके उन्हें अवगत कराया जाए यदि नहीं मानते हैं तो हम लोग आंदोलन को मजबूर होंगे. मंडल संगठन मंत्री अमित कुमार तिवारी ने सुझाव दिया कि हम सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक पत्रकारों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करें जिससे आपकी ताकत बढ़ेगी और शासन प्रशासन आपकी और ध्यान देगा. उक्त बैठक में पत्रकारों को टोल प्लाजा में छूट मिलना चाहिए तथा पत्रकारों के लिए एक कॉलोनी सरकार द्वारा आवंटित की जाना चाहिए तथा स्वास्थ्य बीमा अनिवार्य रूप से सभी पत्रक कारों को आरोग्य आयुष्मान योजना में शामिल करना चाहिए जैसा की अभी हाल ही में राज्यसभा में विभिन्न राजनेताओं ने इस पक्ष को रखा है जो कि हमारे लिए मजबूती का कारण बनेगा. उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने सभी साथियों का आवाहन किया कि सभी लोग संगठन को मजबूत करें व सभी बिंदुओं पर शासन प्रशासन एवं राजनेताओं को मीडिया कर्मियों की भावनाओं से अवगत कराएंगे. शीघ्र ही हम सब मिलकर आप लोगों द्वारा लिए गए निर्णय से संबंधित ज्ञापन देंगे जिसमें सभी पदाधिकारी शामिल होंगे. उक्त बैठक में जहूर अहमद खान, तहसील अध्यक्ष मानसिंह दांगी, मनीष शेषा जिला महामंत्री झांसी, सुरेंद्र कुमार राजपूत जिला मंत्री झांसी, आरिफ अली नगर अध्यक्ष समथर , राम लखन तिवारी सहित लगभग दो दर्जन पत्रकारों ने सहभागिता की अंत में आभार प्रकट मंडल संगठन मंत्री अमित कुमार तिवारी ने किया