कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर/कैलीपर्स लगाये जाने हेतु दिनांक 01 से 10 अगस्त 2023 तक जनपद स्तर पर एवं समस्त विकासखण्डों में चिन्हाकन शिविर का आयोजन

कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर/कैलीपर्स लगाये जाने हेतु दिनांक 01 से 10 अगस्त 2023 तक जनपद स्तर पर एवं समस्त विकासखण्डों में चिन्हाकन शिविर का आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-05 News
कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर/कैलीपर्स लगाये जाने हेतु दिनांक 01 से 10 अगस्त 2023 तक जनपद स्तर पर एवं समस्त विकासखण्डों में चिन्हाकन शिविर का आयोजन कर कुल-236 दिव्यांगजनो का चिन्हीकरण किया गया था। उपरोक्त चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर/कैलीपर्स से लाभान्वित किये जाने हेतु निम्नलिखित तिथियों / स्थलों पर प्रातः 10 बजे से सांय 04:00 बजे तक वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा- ** दिनांक 12 फरवरी 2024 (सोमवार) को कार्यालय उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अधिकारी, झांसी में नगर निगम झांसी, बबीना,‌ बबीना कैण्ट, बड़ागांव, बरूआसागर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। ** दिनांक 13.02.2024 (मंगलवार) को विकास खंड सभागार, गुरसरांय में गुरसरांय, बामौर, गरौठा, एरच, टोडीफतेहपुर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। ** दिनांक 14.02.2024 (बुधवार) को विकास खंड सभागार, मऊरानीपुर में मऊरानीपुर, बंगरा, रानीपुर, टोडीफतेहपुर, कटेरा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। ** दिनांक 15.02.2024 (गुरुवार) को विकास खंड सभागार, मोंठ में मोंठ, चिरगांव, समथर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय, झांसी श्री अविनाश कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त तिथियों पर विकासखण्ड सभागार आरक्षित करना सुनिश्चित करें साथ ही अधीनस्थ कार्मिकों के चाध्यम से शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर/कैलीपर्स से लाभान्वित किया जा सके।