
स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन अर्बन हाट (क्राफ्ट मेला मैदान के पीछे) झॉसी में 06 से 19 फरवरी तक
विकास आयुक्त (हथकरघा) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं कार्यदायी एजेन्सी सचिव, उत्तर प्रदेश बुनकर बहबूदी फण्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय, उ०प्र०, कानपुर द्वारा आयोजित स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन दिनांक 06.02.2024 से 19.02.2024 तक अर्बन हाट (काफट मेला मैदान के पीछे) झॉसी में किया जा रहा है। जिसमे देश एवं प्रदेश के बुनकरों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री भी करेंगे झाँसी परिक्षेत्र के कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जनपद झॉसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा तथा ललितपुर के हथकरघा बुनकरों के हैण्डलूम मार्क योजना एवं हैण्डलूम मार्क मोबाइल एप (जो कि वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है) के अर्न्तगत पंजीकरण कराने में विभिन्न प्रकार की समस्यायें आती रहीं हैं जिसके निराकरण के लिये डा० उत्तीर्ण वीर सिंह, परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, झॉसी परिक्षेत्र झॉसी (झॉसी मण्डल एवं चित्रकूट धाम मण्डल बाँदा) द्वारा सहायक निदेशक वस्त्र समिति क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर से समन्वय स्थापित कर उक्त एक्सपो में वस्त्र समिति को 01 स्टाल उपलब्ध कराते हुये पंजीकरण से सम्बन्धित कार्यवाही ऑन स्पाट पूर्ण करने हेतु कहा गया। उक्त क्रम में सहायक निदेशक वस्त्र समिति द्वारा 01 स्टाल लगाई गई है, जो कि उक्त एक्सपो में दिनांक 06-02-2024 से 19-02-2024 तक रहेगी, जिसमें हथकरघा बुनकरों के हैण्डलूम मार्क योजना एवं हैण्डलूम मार्क मोबाइल एप में पंजीकरण सम्बन्धी आ रही समस्याओं का निराकरण करते हुये पंजीकरण की कार्यवाही/औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात् सत्यापनोपरान्त आवेदित बुनकरों को हैण्डलूम मार्क उपलब्ध कराया जायेगा। परिक्षेत्र के सर्व साधारण हथकरघा बुनकरों को सूचित किया गया है कि उक्त एक्सपो में हैण्डलूम मार्क पंजीकरण योजना एवं हैण्डलूम मार्क मोबाइल एप योजना से सम्बन्धित समस्त जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक आवेदन कर उसका लाभ उठायें। इससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु श्री सच्चिदानन्द पाण्डेय, पावरलूम निरीक्षक / मेला प्रभारी से उनके मोबाइल नम्बर 8957466695 पर सम्पर्क किया जा सकता है।