जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों के री-स्टोर कार्य का सत्यापन 15 फरवरी तक पूर्ण कराए जाने के निर्देश

जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों के री-स्टोर कार्य का सत्यापन 15 फरवरी तक पूर्ण कराए जाने के निर्देश

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-02 News
** जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों के री-स्टोर कार्य का सत्यापन 15 फरवरी तक पूर्ण कराए जाने के निर्देश ** जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 नग ग्राम समूह पेयजल योजनान्तर्गत इन्टेक वैल शत् प्रतिशत प्रतिशत पूर्ण, टेस्टिंग कराए जाने के निर्देश। ** ग्राम समूह पेयजल योजना में सभी शत-प्रतिशत घरों तक टैप के माध्यम से पानी पहुंचना अनिवार्य, तभी योजना को माना जाएगा पूर्ण ** जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत कार्यदाई संस्थाओं द्वारा अपेक्षाकृत प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त ** गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना के 23 गांव में पुनः टेस्टिंग करने के निर्देश। ** जेजेएम के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 ग्राम समूह पेयजल योजना अंतर्गत 346 गांव में जलापूर्ति प्रारंभ, शेष ग्रामों में जल्द जलापूर्ति सुचारू करने के निर्देश ** जेजेएम में 201496 के सापेक्ष 200533 घरों में टैप कनेक्शन पूर्ण,113110 गृह संयोजन क्रियाशील जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन/जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुये संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य में गति लाए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन शासन की उच्च प्राथमिकता में शामिल परियोजना है, उन्होंने पेयजल परियोजनाओं में मैनपॉवर बढ़ाते हुए प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 नग ग्राम समूह पेयजल योजना अंतर्गत यह अंतर विभागीय बैठक है ताकि पेयजल आपूर्ति से सम्बन्धित किसी विभाग को यदि कोई समस्या हो तो उसे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उसका निराकरण किया जा सके। पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं एवं कार्यो को किसी भी स्तर पर लम्बित न रखा जाये और उसे समय से पूरा कर लिया जाये। बैठक में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 नग ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि 10 परियोजनाऔ में इन्टेक वैल शत-प्रतिशत पूर्ण हो गएं हैं, इमलौटा ग्राम समूह पेयजल योजना, बरथरी ग्राम समूह पेयजल योजना, टेहरका ग्राम समूह पेयजल योजना में बेहद कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त की और मैनपावर बढ़ाते हुए तथा किए जाने वाले कार्य का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए बरथरी ग्राम समूह पेयजल योजना, टेहरका ग्राम समूह पेयजल योजना, ईमलौटा ग्राम समूह पेयजल योजना में सी0डब्यलू0आर0, डब्लू0टी0पी0 और ओ0एच0टी0 की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्ति की, उन्होंने किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाते हुए सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किए जा रहे कार्यों की लगातार मोनीटरिंग की जाय ताकि कार्य समय से पूर्ण हो। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रामसमूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ग्राम समूह पेयजल योजनान्तर्गत पाइप लाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों को अनुबंधित फर्मों द्वारा पुर्नस्थापन के कार्य की 15 फरवरी तक सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त परियोजना अंतर्गत गांव की सड़कों को गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत पुनर्स्थापित किया जाए। जनपद के 613 गांव के सापेक्ष मात्र 190 गांव में ही सड़क पुनर्गठन का कार्य किया गया है शेष 423 गांव में उक्त कार्य लंबित है, उन्होंने समस्त कार्यकारी संस्थाओं को तत्काल सड़क पुनर्गठन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामवासियों को अवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि समस्त कार्यदायी संस्थाएं पाइप पेयजल योजना पूर्ण करते हुए योजना को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्त लाभार्थियों के घर टैप के माध्यम से पानी पहुंचाया जाना अनिवार्य है तभी परियोजना को पूर्ण मानते हुए हैंडओवर होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव में सार्वजनिक भवन पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य भवनों में भी जल संयोजन लगाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रामसमूह पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 23 गांव की पुनः टेस्टिंग किए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने योजना अंतर्गत फेस -2 की भी टेस्टिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना बिना टेस्टिंग किए हस्तांतरित नहीं होगी। इसे जल निगम कड़ाई से सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास सत्कारी श्री जुनैद अहमद,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री ए के सिंह, एसई/अधिशासी अधिकारी जल निगम श्री जेके गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम श्री रणविजय सिंह, डीडीओ श्री सुनील कुमार, डीपीआरओ श्री जे आर गौतम, उपयुक्त मनरेगा श्री शिखर कुमार श्रीवास्तव सहित सभी कार्यदाई संस्थाएं व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।