केन्द्रीय राज्य मंत्री की पत्नि के निधन पर शोक संवेदना उनके घर पहुंचे विधान परिषद के सभापति

केन्द्रीय राज्य मंत्री की पत्नि के निधन पर शोक संवेदना उनके घर पहुंचे विधान परिषद के सभापति

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-01-28 News
उरई जालौन भारत सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा की धर्म पत्नि श्रीमती राममूर्ति वर्मा के आकस्मिक निधन पर विधान परिषद के सभापति कुं मानवेन्द्र सिंह, पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां, मण्डल अध्यक्ष झांसी प्रेम प्रकाश अग्रवाल , राकेश जायसवाल झांसी,जिला महामंत्री जालौन नितेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पोरवाल, कोच तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह उपाध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री अमन पटेल,उर ई नगर अध्यक्ष कु ब्रजभूषण सिंह, तहसील मंत्री चन्द्रपाल सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी राहुल कुमार शोक संवेदना व्यक्त करने केन्द्रीय राज्य मंत्री के आवास पर पहुंचे! उपरोक्त सभी ने दिवंगत श्रीमती राममूर्ति वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की और केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा को शोक संवेदना पत्र दिया! भाजपा नेता द्वय कैलाश मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, सुशील कुमार दूरवार, अखिलेश रावत ब्यौना भैयाजी ,प्राध्यापक अनिरुद्ध मिश्रा, एडवोकेट दीपक मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे!