
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने झांसी महानगर में बाटें अक्षत (पीले चावल)
झाँसी। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के द्वारा झांसी महानगर में अक्षत वितरण किया जा रहा हैं। आगामी 22 जनवरी 2024 को एतिहासिक भव्य एवं दिव्य मंदिर में मर्यादा पुरूशोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिश्ठा से पूर्व पूरे भारत वर्श में उत्सव का माहौल है। विश्व हिन्दू परिशद एवं अन्य सहयोगी संगठनों द्वारा पूजित अक्षत (पीले चावलों) का विरतण किया जा रहा ळै इसी क्रम में दिनांक 1 /1 /24 से विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बहनें अक्षत वितरण कर रही हैं, दिनांक 13/1/24 बहनों ने घर-घर जाकर के अक्षत वितरण किया। जिसमें प्रमुख रूप से विभाग सह संयोजिका संगीता जोशी, दीदी दुर्गा प्रखंड संयोजीका प्रतिमा ओझा, बबीता ओझा, सहसंयोजिका सुधा गुप्ता, नंदा यादव, नीलू रैकवार, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका शशि जोशी, गीता जोशी सहित लगभग 15-20 बहनें कंधे से कंधा लगाकार निरन्तर पूरे नगर में 21 तारीख तक बाँटने का संकल्प लेकर चल रही हैं, नगर में उनका खूब स्वागत किया जा रहा एवं महिलायें तिलक लगाकार, कलश की आरती भी उतारी जा रही है। पुश्प भेंटकर निमंत्रण को स्वीकार कर रहीं है। प्रखंड संयोजीका प्रतिमा ओझा ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को लेकर काफी उत्साहित है। सभी बहने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ कार्यक्रमों तैयारी में लगी हुई है।