मुकदमा वापिस न लेने पर जान से मारने की धमकी

मुकदमा वापिस न लेने पर जान से मारने की धमकी

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-01-13 News
झाँसी । बाहर दतिया गेट निवासी अपूर्व झाँ को कुछ लोगों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त के संबंध में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बताते चलें कि बाहर दतिया गेट निवासी अपूर्व झाँ का कुछ लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा है जिसको लेकर अपूर्व झां की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था जिससे विरोधी पक्ष जेल में गया था। बीते रोज जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ अपूर्व झा के घर पहुंचे और उससे मुकदमा वापस लेने का दबाव डालने लगे। अपूर्व झा ने मुकदमा वापस लेने से इनकार किया, तो उपरोक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अपूर्व झा ने शोर मचाया तो आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अपूर्व झा ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।