वाहनों के संचालन में यदि कोई भी समस्या पैदा करता है तो उसके विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई

वाहनों के संचालन में यदि कोई भी समस्या पैदा करता है तो उसके विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-01-02 News
** जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं जनता को पैनिक होने की जरूरत नहीं ** आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित करने पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में होगा मुकदमा दर्ज ** वाहनों के संचालन में यदि कोई भी समस्या पैदा करता है तो उसके विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई आज देर शाम कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस ने जनपद के ट्रांसपोर्टर, बस ऑपरेटर सहित आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों से कहा कि एफ बड़ों पर ध्यान ना दें,जनपद में पेट्रोल,डीजल एवं गैस की कोई भी कमी नहीं है अतः पैनिक ना हो, उन्होंने यह भी बताया कि उपभोग के अनुसार स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने सभी को आस्वस्त करते हुए कहा कि कहीं भी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं कोई अड़चन आती है तो तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं ताकि उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने जन सामान्य के लिए बसों के संचालक को सुचारु किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एसपी सिटी, एडीएम एफ एंड आर, सीओ सिटी सहित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, एचपीसीएल सहित ट्रांसपोर्टर, बस ऑपरेटर, पेट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।