मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-12-29 News
आयुक्त महोदय, झाँसी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गत बैठक दिनांक 03.08.2023 में लिए गए प्रमुख निर्णयों पर कार्यवाही की समीक्षा की गयी। तदोपरान्त सड़क सुरक्षा की समीक्षा की गयी। वर्ष 2022 में माह जनवरी, 2022 से नवम्बर, 2022 झाँसी जनपद में 514 सड़क दुर्घटनाए हुयी थी। जिसमें 257 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 318 व्यक्ति घायल हुए जबकि चालू वर्ष 2023 में इसी अवधि में 568 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुयी जिसमें 252 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी तथा 317 व्यक्ति घायल हुए। इसी प्रकार जालौन जनपद में माह जनवरी से नवम्बर, 2022 तक 293 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुयी जिसमें 154 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी तथा 192 व्यक्ति घायल हुए जबकि वर्ष 2023 में माह जनवरी से नवम्बर तक कुल 376 सड़क दुर्घटनाए घटित हुयी जिसमें 154 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी तथा 192 व्यक्ति घायल हुए। जनपद ललितपुर में वर्ष 2022 में माह जनवरी से नवम्बर तक 213 सड़क दुर्घटनाए घटित हुयी, जिसमें 122 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 123 व्यक्ति घायल हुए जबकि इसी अवधि में वर्ष 2023 में 254 सड़क दुर्घटनाओं में 126 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 150 व्यक्ति घायल हुए। आयुक्त महोदय द्वारा जालौन व ललितपुर जनपद में गत वर्ष के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाए तथा दुर्घटना में मृतकों व घायलों की संख्या में वृद्धि पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सड़क दुर्घटना में कमी लाने के सभी उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनपदवार आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की समीक्षा करने पर पाया गया कि माह नवम्बर तक 11 बैठकों के सापेक्ष झाँसी व जालौन जनपद में 9 बैठके तथा ललितपुर जनपद में 11 बैठके आयोजित की गयी। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद स्तरीय बैठकें प्रतिमाह आयोजित की जानी है। अतः सभी जनपद प्रत्येक माह जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित कराना सुनिश्चित करें। ‌‌ जनपदों में चिन्हित ब्लैक स्पाट्स की समीक्षा करने पर पाया गया है कि झाँसी जनपद में पूर्व में 03 ब्लैक स्पाट्स चिन्हित थे जिनके दीर्घकालिक उपाय हेतु धनराशि का आगणन कर प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजा गया है। नए 28 ब्लैक स्पाटस चिन्हित किये गये थे जिसमें 08 ब्लैक स्पाटस लोक निर्माण विभाग तथा 20 ब्लैक स्पाटस एन०एच०ए०आई० से सम्बन्धित है। जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 06 ब्लैक स्पाटस में कार्यवाही पूर्ण कर लिया गया है तथा एन०एच०ए०आई० झाँसी के अन्तर्गत पडने वाले 15 ब्लैक स्पाटस पर सुधारीकरण पूर्ण कर लिया गया है तथा 05 व्लैक स्पाटस ग्वालियर रेन्ज से सम्बन्धित है जिनकी प्रगति की जानकारी नही प्राप्त हो सकी। जालौन जनपद में 05 ब्लैक स्पाटस चिन्हित है जिनमें कार्यवाही की जा रही है। ललितपुर जनपद में 05 नए ब्लैक स्पाटस चिन्हित किए गए है जिनमें सं0 04 पर कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है, 01 ब्लैक स्पाटस पर कार्यवाही की जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर (हिट एण्ड रन योजना) के फलस्वरूप घटित दुर्घटना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की समीक्षा करने पर पाया गया है कि जनपद झाँसी में 13 प्रकरण पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित कर उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हे सम्बन्धित तहसीलों में भेजा गया है जालौन व ललितपुर जनपद में कोई प्रकरण संज्ञानित नही किया गया। आयुक्त महोदय द्वारा उक्त स्थिति पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा झाँसी जनपद के 13 प्रकरणों से सम्बन्धित व्यक्तियों एवम् तहसील प्रशासन से समनव्यय स्थापित कर आवेदन प्राप्त करते हुए प्रक्रिया पूर्ण कराए तथा अर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाने हेतु परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया। हिट एण्ड रन योजना के तहत घायल व्यक्ति को रु0 50,000 तथा मृतक की दशा में रु 2,00000 आर्थिक सहायता न्यू इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी के माध्य से उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन योजना लागू की गयी है, जिसके तहत घायल व्यक्तियों को हास्पिटल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को रु0 5000 का पुरुस्कार प्रदान करने के साथ ही सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने का भी प्राविधान है। आयुक्त महोदय द्वारा समीक्षा करने पर पाया गया कि झाँसी एवम् ललितपुर जनपद में ऐसा कोई भी प्रकरण चिन्हित नही किया गया है, जनपद जालौन में केवल दो प्रकरणों पर संस्तुति सहित परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश को प्रेषित की गयी है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुयी है, आयुक्त महोदय द्वारा अप्रसन्नता व्यथ्त करते हुए चिकित्सा एवं पुलिस विभाग को आपेक्षित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। झाँसी मण्डल में आम जनमानस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने पर आयुक्त महोदय द्वारा चिन्ता व्यक्त की गयी। अवगत कराया गया कि झाँसी मण्डल के किसी जनपद में हेलमेट / सीटवेल्ट प्रयोग करने की परम्परा ही नही विकसित हो सकी है। उन्होने निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार काफी किया जा चुका है, पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की सुख्या में कमी लायी जा सके। इन्ट्रीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग इन्ट्रीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर के आकडों का बेहतर प्रयोग करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन में अधिकाधिक चालान किए जाए। क्षेत्राधिकारी सादर द्वारा अवगत कराया गया है चालू वर्ष में अभी तक हेल्मेट का प्रयोग न करने पर कुल 3,29,242 चालान किए जा चुके है। आयुक्त महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालयों में कई गेट होने के बावजूद छुट्टी के समय केवल एक गेट खोला जाता है कि बच्चों की भीड़ हो जाती है तथा एक तरफ का ट्रैफिक जाम हो जाता है। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में अवकाश के समय यथा समय सभी गेट से छात्र/छात्राओं को बाहर निकलने दिया जाए क्षेत्राधिकारी सादर द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटना के पश्चात एन०एच०ए०आई० द्वारा समय पर क्रेन नहीं उपलब्ध करायी जाती है। जिससे हाइवे बाधित होता है तथा पुनः दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। परियोजना निदेशक एन०एच०ए०आई०, झाँसी द्वारा अवगत कराया गया कि एग्रीमेन्ट के अनुसार हाइवे पर 50 किमी0 पर प्रत्येक टोल प्लाजा पर एक क्रेन उपलब्ध रहती है। वर्तमान में सड़क दुर्घटना की संख्या बढ़ जाने के कारण समय से क्रेन नही उपलब्ध हो पा रही है। आयुक्त महोदय द्वारा एन०एच०ए०आई० को निर्देशित किया गया है मुख्यालय से वार्ता कर क्रेन की संख्या बढ़ाई जाए ताकि सड़क दुर्घटना के पश्चात दुर्घटना ग्रस्त वाहन को तत्काल हटाया जा सके। बैठक का संचालन श्री प्रभात पाण्डेय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), झाँसी सम्भाग, झाँसी द्वारा किया गया। बैठक में श्री पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त, झाँसी, श्री आर आर सोनी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, झाँसी, श्री सुधाकर पाण्डेय, सी०एम०ओ०, झाँसी, श्रीमति स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर, झाँसी, श्री आनन्द चौबे, मण्डलीय परियोजना निदेशक, एन०एच०एम०, झाँसी मण्डल, डॉ० मुरलीधर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, झाँसी मण्डल, श्री एस०के०जैन, परियोजना निदेशक / महाप्रबन्धक तकनीकि भा०रा०रा०प्राधिकरण, झाँसी, श्री संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झाँसी वृत्त, श्री राहुल शर्मा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, झाँसी, श्री संतोष कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, उ०प्र०परि० निगम, झाँसी, श्री राजेश कुमार, ए०आर०टी०ओ० (प्रर्वतन) जालौन, श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, यात्री/मालकर अधिकारी, झाँसी, श्रीमती लिली चौधरी, यात्री / मालकर अधिकारी, ललितपुर, श्री राहुल द्विवेदी, अध्यक्ष गौरी फाउण्डेशन, झाँसी, श्री एस के सिंह, अधीशासी अभियन्ता नगर निगम, झाँसी, श्री अनूप यादव व राजीव अग्रवाल, बस एशोसियेशन, झाँसी व गुरदीप चावला, ट्रक एसोशियेसन, झाँसी आदि उपस्थित थे।