
देश की समृद्धि का रास्ता किसान के खेत से गुजरता है, प्राकृतिक खेती से ही बुंदेलखंड होगा स्मृद्धि:-अध्यक्ष जिला पंचायत
** देश की समृद्धि का रास्ता किसान के खेत से गुजरता है, प्राकृतिक खेती से ही बुंदेलखंड होगा स्मृद्धि:-अध्यक्ष जिला पंचायत ** बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती/जीरो बजट खेती की अपार संभावनाएं, किसान गो-आधारित खेती को आत्मसात करें और लाभ कमाएं ** जनपद के श्री मंसाराम एवं श्री अमान को उत्कृष्ट उत्पादन करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित होने पर दी बधाई ** जनपद के 02 किसानों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य स्तर पर व जनपद/ब्लॉक स्तर पर 69 किसानों को सम्मानित करने पर दी बधाई, ** किसान पारंपरिक खेती में बदलाव लाते हुए पशु पालन, भैंस पालन व मछली पालन कर आय दुगनी करें **किसान फसल बीमा का लाभ उठाएं ताकि संभावित फसल क्षति का मुआवजा मिल सके:-विधायक गरौठा ** जनपद के किसान अधिक से अधिक कृषक उत्पादक संगठन गठित कर कार्य करें ताकि किसान स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें ** व्यावसायिक खेती अपनाते हुए एफपीओ फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कराएं ताकि किसानों को उनके फसल का वाजिब दाम मिल सके देश एवं प्रदेश के विकास का रास्ता किसान के खेत एवं गांव की पगडंडियों से होकर जाता है, जब गांव का किसान खुशहाल होगा तो देश/प्रदेश के साथ समाज भी खुशहाल होगा। किसानों के उत्थान/विकास से संबंधित विभागीय अधिकारी किसानों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं ससमय उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित कर अपनी खेती में बेहतर उत्पादन करते हुए अपनी आमदनी बढ़ा सकें और आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके। आज जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस -2023 आयोजित हुआ। कार्यक्रम में किसान मेला/ प्रदर्शनी एवं श्री अन्न मिलेट्स कृषक प्रशिक्षण के साथ कृषक सम्मान एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद भी आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में कृषकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते हुए 69 किसानों को पुष्पमाला और शाल पहनाते हुए प्रमाण पत्र दिया और उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम ने दीनदयाल सभागार में आयोजित कृषक प्रदर्शनी का फीता काटकर करते हुए प्रांगण में लगाई गई लगभग 01 दर्जन से अधिक विभिन्न विभागों की स्टालों का विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत , एमएलसी प्रतिनिधि श्री आर पी निरंजन, विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, अध्यक्ष सिंचाई बंधु श्री मनमोहन, श्री गौरी शंकर विधवा श्री कमलेश लंबरदार एवं श्री श्याम बिहारी गुप्ता के साथ निरीक्षण किया,प्रत्येक स्टाल पर लगाए गए उत्पाद की उन्होंने जानकारी ली और किसानों को स्टॉल पर दी जा रही जानकारी को आत्मसात करते हुए खेती किसानी में प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के चित्र का अनावरण किया और पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने कृषि क्षेत्र में ने मूलभूत परिवर्तन किए हैं जिसका किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने किसान को बेहद महत्वपूर्ण स्थान देते हुए कहा कि आपकी समृद्धि से ही देश की खुशहाली है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती करने का सुझाव दिया उन्होंने बताया कि संपूर्ण बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाएं हैं। किसान गो आधारित खेती को आत्मसात करते हुए वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए सुझाव एवं तकनीकी को अपनाते हुए अपनी आय को दोगुना करें। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित किसानों से आग्रह और अपील करते हुए कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई कृषि विश्वविद्यालय और काफ़री जैसी संस्थाओं का अवश्य भ्रमण करें और नई तकनीकी की जानकारी लेते हुए उसे खेती में प्रयोग करें ताकि कम लागत से अधिक आमदनी हो सके। अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन गौतम ने कहा कि जनपद में पानी की समस्या के कारण उत्पादन अपेक्षाकृत नहीं हो पता परंतु माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी की परिकल्पना को साकार करते हुए जल्द ही केन बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ होने जा रहा है जिससे संपूर्ण बुंदेलखंड को पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और खेती से किसानों की आमदनी निसंदेह दोगुनी होगी। दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर विधायक गरौठा श्री जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारना है तो किसानों के हित में काम करना होगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को जीरो बजट की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका सारा जीवन किसानों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने किसानों को फसल बीमा की जानकारी दी और फसल क्षति के बारे में जानकारी देते हुए मुआवजा कैसे मिले के बारे में भी बताया। किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी को याद करते हुए कहा कि आपने हमेशा किसानों के हित की बात की है उनके विकास के लिए कार्य किये है।आप एक साधारण किसान परिवार में जन्मे और देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान का शोषण नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी द्वारा लगातार किसान हित में कार्य व योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मटर पर भी समर्थन मूल्य/एमएसपी मिलेगा, उक्त सुझाव शासन को प्रेषित है। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री) जी के जन्म दिवस पर आयोजित किसान सम्मान दिवस के मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि श्री आर पी निरंजन ने उपस्थित किसानों से आग्रह किया कि प्रदर्शनी के माध्यम से जो नई तकनीकी की जानकारी दी जा रही है उसका इस्तेमाल खेती में करें ताकि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हो और आय में इजाफा हो। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों के कल्याण और विकास का कार्य कर रही है। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से अपील करते हुए कहा कि योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेना सुनिश्चित करें उन्होंने नई तकनीकी के कृषि यंत्रों का भी उपयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सिंचाई बंधु समिति श्री मनमोहन ने कहा कि किसान की आय तभी दुगनी होगी जब लागत कम होगी। उन्होंने खेत में रसायन उर्वरकों के इस्तेमाल को बंद करने के साथ ही प्राकृतिक खेती पर जोर दिया और गो-आधारित खेती करने का सुझाव दिया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित किसान सम्मान दिवस के कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक श्री एम पी सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जी का स्मरण करते हुए कहा कि आपने सदा सादा जीवन उच्च विचार को अपनाते हुए किसान हित के कार्यों को लागू किया। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचा है, खेत में और जागरूकता फैलाई जाए ताकि अन्य किसान भी लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि किसान की आय दोगुनी हो उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती में बदलाव लाते हुए फल-फूल की खेती को यदि किया जाए तो अधिक लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विविधीकरण पर भी जोर दिया तथा मत्स्य पालन मुर्गी पालन करने का भी सुझाव दिया।किसान गोष्ठी/ किसान संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसी गोष्ठियों से जागरूकता का प्रसार होता है। किसान यहां से जाकर क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसानों को क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती की जानकारी कम है इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि अन्य किसान भी ऑर्गेनिक खेती से लाभ कमा सके। किसान सम्मान दिवस में किसान श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने गो आधारित खेती पर जोर देते हुए कहा कि हम गो आधारित खेती से मृदा को स्वस्थ बनाए और लाभ बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि खेत को रसायन उर्वरक की आदत पड़ गई है। इसके इस्तेमाल से मृदा को जहां नुकसान हो रहा है वहीं लागत बढ़ रही तथा लाभ कम होता है,इसे दूर करना होगा। उन्होंने उपस्थित किसानों को जहर मुक्त खेती करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में प्रगतिशील किसान किसान नेता श्री गौरीशंकर विदुवा, किसान नेता श्री कमलेश लंबरदार ने किसान सम्मान दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले समस्त कृषकों को बधाई दी, इसके साथ ही उन्होंने 02 किसानों को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित होने पर हर्ष और प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से किसानों को किसानी खेती में आने वाली समस्याओं को समय से दूर करने का सुझाव दिया ताकि किसान बिना किसी अड़चन के खेती कार्य कर सकें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कृषक सम्मान दिवस पर आयोजित कृषक/वैज्ञानिक संवाद के दौरान डॉ विमल राज वैज्ञानिक केवीके ने किसानों को मोटे अनाज की खेती कैसे करें कि जानकारी देते हुए आमदनी बढ़ाने तथा प्राकृतिक खेती करने के लिए कम लागत में अच्छी खेती कैसे करें की जानकारी दी। किसान सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर ओपी सिंह ने बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी विकास खण्डों के 335 गांव में 24000 महिला सदस्य जुड़ी हुई है, जिन्हें प्रत्येक महीने 17 से 18 करोड़ का भुगतान होता है उन्होंने अन्य महिलाओं को भी बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में डॉ आर पी द्विवेदी प्रधान वैज्ञानिक कृषि वानिकी अनुसंधान ग्रेसलैंड ने किसानों को कविता के माध्यम से उनके लगन और परिश्रम के महत्व की जानकारी दी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित किसान सम्मान दिवस आए समस्त अतिथियों का सम्मान करते हुए जिला कृषि अधिकारी श्री के के सिंह ने बताया कि किसान सम्मान दिवस पर ऐसे किसान जिन्होंने जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किया है को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने किसान समारोह में बताया कि 30 किसान जनपद स्तर पर तथा 39 किसान विकास खंड स्तर पर पुरस्कृत किए जा रहे हैं। आज सभी को प्रमाण पत्र व शॉल पहनाकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 02 किसान राज्य स्तर पर सम्मानित किए जा रहे हैं। जिनमें श्री मंशा राम विकासखंड मोंठ को चना के उत्पादन पर, श्री अमान विकासखंड गुरसंराय को मसूर उत्पादन पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मान प्राप्त करने पर एवं समस्त कृषक भाइयों महिला कृषकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य, लघु सिंचाई, पशुपालन, मशरूम उत्पादन सहित विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री आर के सिंह लेखा अधिकारी उच्च शिक्षा द्वारा किया गया। इस सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलिनी डॉक्टर ओ पी सिंह, श्री लालता प्रसाद पांचाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री उमेश कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री दीपक कुशवाहा, श्रीमती अल्पना बाजपेई, श्रीमती सुमन,श्री धर्मेंद्र कुशवाहा, श्री लल्ला सिंह,श्री अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व बड़ी संख्या में दूरदराज क्षेत्र से आए कृषक विशेष रूप से महिला कृषक उपस्थित रहे।