पर्यावरण विभाग एवं कृषि विभाग को सीडीओ ने लिया आड़े हाथ, जल्द शत-प्रतिशत जियो टैगिंग करने के दिए निर्देश

पर्यावरण विभाग एवं कृषि विभाग को सीडीओ ने लिया आड़े हाथ, जल्द शत-प्रतिशत जियो टैगिंग करने के दिए निर्देश

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-12-19 News
* पर्यावरण विभाग एवं कृषि विभाग को सीडीओ ने लिया आड़े हाथ, जल्द शत-प्रतिशत जियो टैगिंग करने के दिए निर्देश * 06 अधिकारियों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण का शत प्रतिशत स्थलीय भौतिक सत्यापन न करने पर सीडीओ ने लगाई फटकार, दिया अंतिम अवसर * सीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई संपन्न * बैठक में पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश, जो सूख गए अथवा मृतक हो गए उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाने के दिए निर्देश * जनपद में नंदन वन सहित 461 ग्राम पंचायतों में ग्रामवन एवं 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आयुषवन की हुई स्थापना, सभी का हो स्थलीय निरीक्षण आज विकास भवन सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण की विभागवार समीक्षा की, उन्होंने ऐसे 02 विभाग जिन्होंने अभी तक शत प्रतिशत जियो टैगिंग नहीं की है उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया और किए गए पौधारोपण के सापेक्ष शत प्रतिशत जियो टैगिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की जनपद में किए गए वृक्षारोपण के सापेक्ष जियो टैगिंग जल्द ही शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पर्यावरण विभाग एवं कृषि विभाग को वृक्षारोपण के सापेक्ष शत प्रतिशत जियो टैगिंग किए जाने के निर्देश दिए। पौधारोपण की समीक्षा करते हुए उन्होंने पर्यावरण विभाग 79.83% एवं कृषि विभाग 89.79% को पौधारोपण के सापेक्ष जल्द ही शत प्रतिशत जियो टैगिंग करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ताकीद करते हुए कहां की विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने सचिव झांसी विकास प्राधिकरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधीक्षक राजकीय उद्यान, सहायक अभियंता लघु सिंचाई एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण सत्यापन रिपोर्ट न देने पर फटकार लगाते हुए अंतिम अवसर देते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जो पौधारोपण किया जा चुका है, उस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण किए गए पौधों को सुरक्षित रखने के सभी इंतजामात किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे विभाग जिनके लगाए गए पौधे सूख गए या मृतक हो गए हैं, उनके स्थान पर नए पौधों का रोपण करना सुनिश्चित करें ताकि शासन द्वारा निश्चित सफलता प्रतिशत की मानव को पूरा किया जा सके। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी श्री एमपी गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पांडेय, एसडीओ श्री विनोद कुमार, पीडी डीआरडीए श्री राजेश कुमार,उपायुक्त मनरेगा श्री शिखर श्रीवास्तव, डीपीआरओ श्री जे आर गौतम, डीएसओ श्री उमेश कुमार, वन निरीक्षक श्री अमित कुमार शर्मा सहित उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा, विद्युत विभाग,चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।