सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति असंतोषजनक होने प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों को लगाई फटकार

सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति असंतोषजनक होने प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों को लगाई फटकार

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-12-18 News
** सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति असंतोषजनक होने प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों को लगाई फटकार ** योजनाओं के शिथिल पर्यवेक्षंण एवं असंतोष जनक प्रगति होने पर 05 अधिकारियों का वेतन रोकने एवं 01का स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश ** प्रभारी जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के संबंध में संबंधित अधिकारियो के साथ की बैठक, योजनांतर्गत कार्य करने पर ही होगा रैंकिंग में सुधार ** डैशबोर्ड की जानकारी एवं प्रगति के संबंध में लगातार विभागीय अधिकारी पोर्टल का अध्ययन करना सुनिश्चित करें, सुधार न होने पर विभागीय नोडल अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही ** सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग सुधार हेतु विभागीय अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करना सुनिश्चित करें ** विभागीय योजनाओ के लक्ष्य को पूरा करते हुये डैशबोर्ड पर सही डाटा किया जाये अपडेट-: प्रभारी जिलाधिकारी ** बैठक में प्रथम रैंक वाले विभागीय अधिकारियों का प्रभारी जिलाधिकारी ने किया उत्साहवर्धन, आज विकास भवन सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर प्रभारी जिलाधिकारी ने विभागवार यथा-कृषि, विद्युत, ग्राम्य विकास, डूडा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, सिंचाई, समाज कल्याण, नगर विकास गरीबी उन्मूलन, पशुपालन, मत्स्य, महिला बाल विकास, शिक्षा, दुग्ध विकास, सहकारिता, नेडा, वित्त, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, श्रम एवं सेवायोजन सहित विकास से संबंधित समस्त विभागों की समीक्षा करते हुए डैशबोर्ड पर योजनाओं की जानकारी अपलोड करने से पूर्व अध्यन करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारियों को डैशबोर्ड की संपूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है, उन्होंने पोर्टल का निरंतर अध्ययन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जानकारी न होने पर संबंधित विभागीय नोडल अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षंण एवं असंतोषजनक प्रगति पर सख्त नाराज की व्यक्त करते हुए डीसी एनआरएलएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोके जाने के निर्देश देते हुए योजना अंतर्गत जल्द से जल्द सुधार लाते हुए सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ बबीना एवं गुरसराय का भी संतोषजनक कार्य न होने पर वेतन रोक के जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता सपरार प्रखंड श्री ए के भारती द्वारा सीएमआईएस में प्रगति कम होने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग में सुधार लाये जाने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि विभाग को योजना के अनुसार जो भी लक्ष्य प्राप्त हुये है उनको गंभीरता से लेते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ताकि योजना की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर डाटा मिलान करते हुये अपने विभागीय पोर्टल पर विभागीय अधिकारी के निर्देशन में अपडेट करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि डाटा की सुचिता सुनिश्चित करने के लिए शासन/निदेशालय स्तर से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। डाटा की एडवांस एवं गलत रिपोर्टिंग को शासन स्तर पर प्रतिकूल रूप से लिया जाएगा तथा संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। कार्मिक विभाग के शासनादेश अंतर्गत विभाग की विशेष कार्य प्रकृति के अनुसार 25 अंक सीएम डैशबोर्ड पर संबंधित अधिकारी के प्रदर्शन के अनुसार आगणित किए जाएंगे जिसका प्रयोग मैरिट बेस्ट ऑनलाइन स्थानांतरण में किया जाएगा। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ श्री जुनैद अहमद ने बेहद असंतोष जनक प्रगति होने पर गहरी नाराजगी व्यक्ति की उन्होंने डीसी एनआरएलएम को क्रेडिट लिंकेज मे सुधार परलक्षित नहीं होता है तब तक वेतन रोके जाने के साथ भविष्य में सुधार न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी ऑपरेशन कायाकल्प में असंतोष जनक प्रगति होने पर वेतन रोके जाने के निर्देश दिए उक्त वेतन प्रगति न होने तक रुका रहेगा। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को रैंकिंग में खराब प्रदर्शन होने पर वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि माह के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य गति के साथ शत प्रतिशत पूर्ण कर लिऐं जाएं। विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद के विभिन्न विभागों की योजना अंतर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी जो नोडल अधिकारी भी हैं अपने माह के लक्ष्य के दृष्टिगत कार्य करते हुए डाटा डैशबोर्ड पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं में कोई भी आवेदन लंबित न रहे समस्त प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए। बैठक में उन्होंने अपना मंतव्य स्पष्ट करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पोर्टल को नियमित देखना सुनिश्चित करें ताकि योजना अंतर्गत प्रगति में सुधार लाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया की रैंकिंग में सुधार ले जाने के दृष्टिगत किया जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मरों को समय से रिप्लेस करने में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्युत सप्लाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। कृषि रक्षा विभाग में डीबीटी के माध्यम से बीज, कृषि रसायन वितरण में प्रगति कम होने पर असंतोष जाहिर किया और बीज की आपूर्ति में सुधार ले जाने के निर्देश दिए ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, दिव्यांग पेंशन, 15वां वित्त आयोग व्यक्तिगत शौचालय आदि विभागों की डैशबोर्ड पर अपलोड किए गए कार्यो की समीक्षा की और निर्देश दिए की अपलोड किया जाने वाला डाटा नोडल अधिकारी स्वयं अपने निर्देशन पर अपलोड कराया जाना सुनिश्चित करें। मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यों से संबंधित जिला अनुश्रवण बुकलेट की बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने स्वास्थ्य विभाग ग्राम विकास स्किल डेवलपमेंट ऊर्जा राजस्व बेसिक शिक्षा सहित 09 विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि आगामी माह में विभाग के अन्य प्रोजेक्ट को भी शामिल किया जा रहा है। संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल किया जा रहे प्रोजेक्ट की स्वयं समीक्षा करना सुनिश्चित करें ताकि प्रगति के साथ जनपद की रैंकिंग में भी सुधार लाया जा सके। बैठक में इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय, डीडीओ श्री सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री राहुल शर्मा, बीएसए सुश्री नीलम यादव, पीडी डीआरडीए श्री राजेश कुमार, डीपीआरओ श्री जे आर गौतम, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।