जिला क्रिकेट प्रीमियर लीग झांसी" अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित l

जिला क्रिकेट प्रीमियर लीग झांसी" अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित l

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-12-17 News
** प्रतियोगिता के दौरान रविवार को आयोजित क्वार्टर फाइनल मैचों में राजस्व विभाग झांसी ने स्वास्थ्य विभाग को और उत्तर मध्य रेलवे टीम ने ग्राम विकास/पंचायती विभाग को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश ** क्वार्टर फाइनल में "मैन ऑफ द मैच" विजेता राजीव चतुर्वेदी को मुख्य विकास अधिकारी, झांसी ने किया पुरस्कृत झांसी : आज जिला प्रशासन झांसी द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट प्रीमियर लीग झांसी अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यालय मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी के खेल मैदान पर किया जा रहा है आज रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैचों में राजस्व विभाग झांसी ने स्वास्थ्य विभाग को और उत्तर मध्य रेलवे टीम ने ग्राम विकास/पंचायती विभाग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सुबह राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीत कर स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित ओवरों में 135 रन बनाए। डॉ सुशांत ने 40 रन, डॉ संदीप ने सर्वाधिक 25 रनो का योगदान दिया। राजस्व विभाग की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित ने दो विकेट, कल्याण, जयप्रकाश, राघवेंद्र व दीपक ने एक -एक विकेट लिया। जबाव में राजस्व विभाग ने विजयी लक्ष्य 14.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। जिसमे SDM परमानंद ने 48 नाबाद रन, ADM फाइनेंस वरुण पाण्डेय ने 30 रन व अनुज ने 18 रनो की शानदार पारी खेल कर जीत दिलाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ अनु निगम व डॉ चंदन ने दो दो विकेट लिए। मैच का मैन ऑफ द मैच का पृरुस्कार परमानंद को चुना गया। दूसरे मैच में उत्तर मध्य रेलवे ने टॉस जीतकर ग्राम विकास/पंचायती विभाग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारत ओवरों में टीम ने 138 रनो का स्कोर बनाया। जवाब में रेलवे विभाग ने 3 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। राजीव चतुर्वेदी को शानदार अर्दशतक लगाने पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से पुरस्कृत किया । इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर,उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार, संजीव सरावगी, बृजेन्द्र यादव, विकास वेंदया आदि उपस्थित रहे।