जनपदस्तरीय मातृ_मृत्यु समीक्षा समिति की हुई बैठक l

जनपदस्तरीय मातृ_मृत्यु समीक्षा समिति की हुई बैठक l

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-12-16 News
जनपदस्तरीय मातृ_मृत्यु समीक्षा समिति की हुई बैठक* उच्च जोखिम की गर्भावस्था वाली महिलाओं की प्रसव योजना सावधानी से तैयार की जाए* -- *डाॅ एन के जैन* रूढ़िवादिता और जागरूकता की कमी अभी भी मातृ स्वास्थ्य में हैं बाधक* जनपदस्तरीय मातृ-मृत्यु समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुधाकर पाण्डेय के निर्देशन में नोडल अधिकारी एमडीएसआर डाॅ एन के जैन की अध्यक्षता में जनपद के सीएमओ ऑफिस में किया गया I बैठक के दौरान जनपद में माह नवम्बर 23 में हुई मातृ मृत्यु के कारणों एवं कारकों पर चर्चा की गयी I अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन ने बताया कि एमडीएसआर की बैठक का आयोजन जनपद में हुई मातृ मृत्यु के कारणों पर प्रकाश डालने के लिए किया गया I मातृ मृत्यु को लेकर की गयी चर्चा के दौरान पाया गया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भावस्था की महिलाओं का समय से चिन्हांकन हो जाने से उनकी प्रसव योजना समयानुसार बनायी जा सकती है। साथ ही खतरे के लक्षणों के प्रति महिला के परिवारजनों को जागरूक करना अनिवार्य है।आशा, एएनएम, स्टाफनर्स, मेडिकल ऑफिसर आदि सभी के द्वारा परिवारजनों की काउंसलिंग की जानी चाहिए। आज भी जोखिम वाली गर्भावस्था की कुछ महिलाएं अज्ञानतावश समय से जांच कराने के लिए चिकित्सालय पर नहीं आती हैं , जिनके कारण उनके प्रसव के दौरान समस्याएँ काफी बढ़ जाती हैंI नतीजे के तौर पर मातृ मृत्यु का भी सामना करना पड़ता है I ऐसे मे अभी भी जागरूकता के स्तर पर ध्यान देने की बहुत खास जरूरत है I इसके अतिरिक्त गर्भवती को समयानुसार चिकित्सकीय सुविधाएं मिलने में देर होना भी मातृ मृत्यु का एक मुख्य कारण है,जो कि कभी-कभी परिजनों द्वारा निर्णय लेने में देरी की वजह से घटित होती हैं I स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला ने डाटा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि जनपद में माह नवम्बर में 6 सहित अभी तक कुल 45 मातृ मृत्यु सूचित की गयी हैं I जिसमें से 20 झाँसी की, 12 उत्तर प्रदेश के अन्य जिलो ललितपुर, महोबा और जालौन की हुई हैं और 13 मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, दतिया आदि क्षेत्र की हैं I जनपद की सभी मृत्यु का ऑडिट एमओआईसी, एचईओ,एएनएम और बाकी टीम के द्वारा किया जा चुका हैI माह नवम्बर में झाँसी की 4 मातृ-मृत्यु (खुशीपुरा, मोंठ, मऊरानीपुर एवं बामौर) महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज में हुई हैं। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज से डॉ दिव्या जैन, डाॅ नेहा जोशी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला,डाॅ अनुराधा, टीएसयू से डाॅ राजकुमार, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षकगण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी सहित सम्बन्धित क्षेत्र की आशा, एएनएम व स्टाफनर्स उपस्थित रहींI