
सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ, नियमों के पालन की शुरुआत घर से करें
उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार शीत ऋतु में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से 15 -12 -2023 से 31-12- 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ झांसी के आरटीओ कार्यालय में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी झांसी अविनाश कुमार ,विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता आरटीओ (प्रवर्तन )प्रभात पांडे ने की। सर्वप्रथम आरटीओ प्रभात पांडे ने 15 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने उद्बोधन में सभी को संबोधित करते हुए कहा ,"कि जो वाहन चालक अपने वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं डालते, नाम व पदनाम लिख लेते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ,मानकों के विपरीत कोई भी कार्य देखें दंडित अवश्य करें साथ ही कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शुरुआत घर से ही होती है बिना परमिट की गाड़ियां ना चलने दें और क्षमता से अधिक सवारियां लेकर ऑटो वाले ना चले। विशिष्ट अतिथि एस एस पी राजेश एस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली वाले नियमों का पालन करते हुए रिफ्लेक्टर जरूर लगाए , साथ ही बताया कि एक्सीडेंट का मुख्य कारण ओवर स्पीडिंग है इन्हें भी रोकना होगा।" सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य प्रगति शर्मा ने कहा कि ,"वाहन चलाते समय हम सबको पीछे से आ रही एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रास्ता देने में पहल करनी चाहिए।" वक्ताओं में पत्रकार कुंदन सोलंकी, हैप्पी चावला ,अनूप यादव, दीपशिखा शर्मा, मंसूर अहमद मंसूरी ,गौरीशंकर सोनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पांडे पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर राहुल शर्मा ,सी वी सिंह, बीएसए नीलम यादव ,डीआईओएस प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, सी ओ सिटी राजेश राय, नगर मजिस्ट्रेट विद्येश कुमार , एआरटीओ (प्रथम) हेमचंद्र गौतम, पी टी ओ एस के अग्रवाल ,दीपक सिंह ,आर आई चरण सिंह ,टी एस आई प्रेमपाल ,शैलेंद्र त्रिवेदी, कृष्णकांत महेंद्र खरे, कार्यालय स्टाफ व समस्त ट्रैफिक वार्डन्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन ए आरटीओ डॉ सुजीत कुमार सिंह व आभार अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडे द्वारा व्यक्त किया गया।