मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-12-11 News
* स्कूली वाहन यदि क्षमता से अधिक बच्चों को लाते- ले जाते पकड़े जाते हैं तो स्कूल/प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाही सुनिश्चित की जाएगी * 15 दिसम्बर 2023 से जनपद में संचालित होगा सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात नियमो के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरुक * चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर होल्डिंग/ बैनर के माध्यम से सावधानी बरतने की दें जानकारी * ट्रिपल ड्राइविंग करने पर शिक्षण संस्थान की होगी जिम्मेदारी, की जाएगी सख्त कार्रवाही * स्कूल,कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाएं बच्चों की रफ ड्राइविंग, हेलमेट न लगाने एवं बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर अभिभावकों को दें नोटिस * स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगाया जाना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटना होने से लोगों को बचाया जा सके * एन0एच0ए0आई0 छतरपुर द्वारा जनपद में ब्लैक स्पॉट पर प्रभावी कार्यवाही न करने पर की नाराजगी व्यक्त * मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक * एन0एच0ए0आई0 राष्ट्रीय मार्गो के अवैध कट को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाना सुनिश्चित करें, ढाबा संचालकों द्वारा तोड़े जाने पर दर्ज कराएं एफ0डी0आर0 * स्कूल कॉलेज में एसेंबली के समय यातायात नियमों की शपथ दिलाई जाना सुनिश्चित किया जाए, हेलमेट प्रयोग की देन जानकारी आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों एवं अभिभावकों की भी होगी, अतः यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने कहा कि यदि स्कूली वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को स्कूल लाने व ले जाते हुए पकड़ी जाती है तो स्कूल/प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु निर्देश दिए कि यदि ट्रिपलिंग ड्राइविंग,बिना हेलमेट वाहन चलाने और बिना लाइसेंस के दुपहिया वाहन चलाते हुए पाए जाते हैं तो संस्थाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। अतः सुरक्षा की दृष्टिगत संस्थान ऐसे दो पहिया वाहन चालकों के अभिभावकों को नोटिस जारी करें। सी0डी0ओ0 श्री जुनैद अहमद ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में माननीय सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा दिए गए नवीनतम दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचएआई ग्वालियर-झांसी के विभागीय अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश कि संयुक्त भ्रमण करते हुए दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे गांव जहां के जानवर सड़क पर आ जाते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं,वहां सुरक्षित ड्राइविंग के लिए साइन बोर्ड लगाया जाए ताकि होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क सुरक्षा के दृष्टि से की जाने वाली प्रवर्तन कार्यवाही जैसे वाहनों में बैकलाइट, हैडलाईट एवं इण्डीकेटर, दो पाहिया वाहनों में हैलमेट का प्रयोग, चार पाहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग तथा व्यवसायिक वाहनो/ ट्रेक्टर ट्रालियों में रेफेटर के प्रयोग के सम्बन्ध में पुलिस परिवहन विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि स्कूलों में अध्यापक भी दोपहिया वाहनों की सवारी के दौरान हेलमेट लगाना सुनिश्चित करें ताकि बच्चों को प्रेरित किया जा सके। एनफोर्समेंट की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने रोड सेफ्टी पॉलिसी में विगत माह में विभिन्न अपराध जैसे ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन का चालन, बिना सीट बैल्ट, रॉन्ग साइड, ओवरलोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग इत्यादि के विरुद्ध किए गए चलानो की समीक्षा करते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न अपराधों में किए गए लाइसेंस निलंबित की भी कार्यवाही किए जाने की निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए की लोगों को यातायात सुविधा सुगम हो उसके लिए नगर निगम, परिवहन, पुलिस संयुक्त भ्रमण करते हुए टैक्सी स्टैंड के संचालन हेतु स्थान का भ्रमण करें। विकास भवन सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में श्री अनूप कुमार यादव अध्यक्ष जिला बस ऑपरेटर ने बस स्टैंड में अनावश्यक रूप से बस खड़ी होने के कारण वाहनों के आने-जाने में समस्या हो रही है की शिकायत करते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग करते हुए यूपीएसआरटीसी बस स्टैंड को जल्द से जल्द शिफ्ट करने का सुझाव दिया उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भूमि पर बस स्टैंड का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए ताकि प्राइवेट और सरकारी बस स्टैंड को पृथक पृथक किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,नगर मजिस्ट्रेट श्री विधेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री राहुल शर्मा, एआरटीओ श्री हेमचंद गौतम, अधिशासी अभियंता सीडी 3 श्री सीपी सिंह, डीआईओएस श्री राजेश कुमार,बीएसए सुश्री नीलम यादव, अध्यक्ष जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन श्री अनूप कुमार यादव, महासचिव बस एसोसिएशन मोहम्मद जावेद, सहित एनएचएआई सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।