भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा चित्र का माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए।

भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा चित्र का माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए।

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-12-06 News
झाँसी-: * बाबा साहब के विचारों से लाखों को मिलती प्रेरणा:-जिलाधिकारी * बाबा साहब सिर्फ एक नाम ही नहीं एक विचार है, उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम भारत का निर्माण कर सकते हैं:- जिलाधिकारी * बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिवार सहित दी श्रद्धांजलि l आज जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय संविधान के रचयिता और समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर चित्र का माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के रचयिता और समाज सुधारक डॉ. भीम राव अंबेडकर की आज (06 दिसंबर) पुण्यतिथि है। राष्ट्र आज बाबा साहब की पुण्यतिथि मना रहा है। बाबा साहब का पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित था। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित वर्ग को समाज में समानता दिलाने के लिए संघर्ष में लगा दिया। उनके विचारों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनका स्पष्ट कहना था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि समता मूलक समाज की स्थापना किये बिना राष्ट्र के विकास की कल्पना के बारें में सोच ही नहीं सकते है। हमें बाबा साहब के मार्ग दर्शन पर चलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा कि बाबा साहब को जानने के लिए उनके विचारों को पढ़ने की जरूरत है। बाबा साहब सिर्फ एक नाम ही नहीं एक विचार है। जिन्होंने समाज को हमेशा राह दिखाया है। हमलोगो को उसके बताये रास्ते पर चलना है तभी हम भारत का निर्माण कर सकते है। भारतीय संविधान के रचयिता और समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री ए के सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट श्री विधेश कुमार ने भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें याद किया। मौके पर डीआईओ एनआईसी मोहम्मद आसिफ खान, जिला प्रोवेशन अधिकारी श्री सुरेंद्र पटेल सहित विभिन्न अनुभागों के पटल सहायक/कर्मचारी उपस्थित रहे।