
जिला कारागार झाँसी में बंदियो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 4 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ किया गया
झाँसी - झाँसी में बंदियो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुधाकर पाण्डेय एवं अपर जिला अधिकारी( वित्त एवं राजस्व ) श्री वरूण कुमार पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एकीकृत एस0टी0आई0,एच0आई0बी0 टी0बी0 एवं हेपेटाईटिस के निदान हेतु 04 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारम्भ किया गया। उप जिला क्षय रोग अधिकारी,झाँसी डा0 उत्सव राज द्वारा इस मोके पर बन्दियो को यौन जनित रोगों,एच0आई0वी0,टी0बी0 तथा हेपेटाईटिस से बचाव के उपाय तथा परीक्षण में संक्रमित पाये जाने की दशा में नियमित रूप से पूरा उपचार प्राप्त करने के सम्बन्ध में बन्दियों को नियमित रूप से पूरा उपचार प्राप्त करने के सम्बन्ध मेें बन्दियों को विस्तार से समझाया गया। अपर जिला अधिकारी श्री वरूण कुमार पाण्डेय द्वारा समस्त बन्दियों को एच0आई0बी0 एड्स एवं यौन जनित बीमारी की समय-समय पर जांच एवं बचाव का सुझाव दिया। इसके अलावा रक्त संचरण ,असुरक्षित यौन सम्बन्ध, असुरक्षित इन्जेक्शन साझाा करना, संक्रमित गभार्वस्था, प्रसव या स्तन पान द्वारा बच्चे को हो सकता है। इसलिए समय पर जाॅच करवाना बेहद आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयोजित शिविर में सभी बन्दियों को एच0आई0बी0,टी0बी0 सहित अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकरी एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी दी। कायर्क्रम में जेल अधीक्षक, श्री सुरेश मिश्रा ,जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता, डा0सूयर्कान्त, गुप्ता,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी,जिला कारागार,झाँसी, श्री अभिषेक गुप्ता, फामार्सिस्ट, श्री रूपेश कुमार नामदेव, डीपपीसी, डीटीसी, श्री आशीष अग्रवाल,डीपीपीएमसी, डीटीसी, झाँसी, श्रीमती रितु पाण्डेय, श्री शैलेन्द,यादव,श्री अमित सक्सेना,(दिशा यूनिट झाँसी) एनजीओ0 सुभेझा से कोडिर्नेटर श्री राम मोहन, सम्पूर्ण सुरक्षा कायर्क्रम से श्री अनिल कुमार,नरेन्द्र राजपूत ,श्रीमती अवधेश कुमारी, आईसीटीसी जिला चिकित्सालय से श्री अंकित आदि उपस्थित रहे। शिविर का संचालन श्रीमति विजयश्री शुक्ला,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, कायार्लय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झाँसी एवं आभार डा0सूयर्कान्त,गुप्ता,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जिला कारागार, झाँसी जी द्वारा किया गया।