जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-10-29 News
** बंदियों को दिए जाने वाले भोजन सब्जी एवं दाल की गुणवत्ता का किया परीक्षण और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया ** औचक निरीक्षण में महिला बंदियों से जाना हाल-चाल, बीमार होने पर डॉक्टर के आने की ली जानकारी ** जिलाधिकारी ने महिला/पुरुष बैंरकों में पर्याप्त साफ-सफाई के दिए निर्देश झाँसी। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार में निरूद्ध महिला कैदियों से बात की एवं उनका हालचाल पूंछा। जिलाधिकारी ने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया एवं बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा ईलाज मिलने के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरूद्ध महिला बंदियों द्वारा बताया गया कि बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा उनका ईलाज किया जाता है। इस अवसर महिला बंदियों के बच्चों को गुब्बारे, चॉकलेट एवं स्नैक्स वितरित किए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कारागार में बनी सब्जी एवं दाल को देखा एवं उसकी गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इसके उपरान्त उन्होंने कारागार में बने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से उनके ईलाज के संबंध में जानकारी ली एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान महिला/पुरुष बैरक का निरीक्षण किया और साफ सफाई को और बेहतर किए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने वृद्ध बंदियों से भी वार्ता की एवं उनसे कहा कि यदि उन्हें ईलाज अथवा अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी हो, तो वह उन्हें बतायें। समस्या का तत्काल समाधान किया जायेगा। निरीक्षण के समय जेल चिकित्साधिकारी एवं वरिष्ठ कारागार अधीक्षक उपस्थित रहे। ----------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित