
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा निर्देश
’’ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केदो पर सीसी टीवी कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण ’’ नकल विहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध ’’ जिले में प्रथम दिवस हुई दो पालियों में 37 परीक्षा केंद्रों प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा ’’ सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरे की निगरानी में रहे परीक्षा केंद्र ’’ केंद्र में इलेक्ट्रानिक उपकरण व मोबाइल व किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट पर रही पाबंदी झाँसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0)- 2023 की जनपद में 28 अक्टूबर को दो पालियों में 37 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न करायी गई। दो पालियो में आयोजित होने वाली परीक्षा पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक संपन्न हुई। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस. ने नकलविहीन व सुचितापूूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और परीक्षा केन्द्र प्राचार्य/केन्द्र व्यवस्थापको एवं सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शूचितापूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है यदि किसी के द्वारा गलत अफवाह फैलाया जाता है तो उसके विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे, पीसीओ आदि को बंद रखा गया। परीक्षा में किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान/उपकरण, घड़ी आदि ले जाना पूर्ण प्रतिबन्धित रहा। परीक्षा केन्द्र के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियो की तलाशी सुनिश्चित कराते हुए किसी भी अनुचित साधन के प्रयोग को पूर्ण तरह रोका गया। मौके पर महिला परीक्षार्थियो के तलाशी के लिये विधिवत इनक्लोजर/केबिन बना कर ली जाए। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा दिये गये अनुदेशो का सभी प्राचार्य/केन्द्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट भली भांति निर्देशानुसार परीक्षा को सम्पन्न कराया गया। परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटो के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गई, केन्द्र व्यवस्थापको द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश एवं सिटिंग व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था पहले से सुनिश्चित किया गया। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान केन्द्रो पर लगाये गये समस्त सी0सी0टी0वी0 कैमरा अनवरत चालू हालत में मिले। अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री ए के सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आज जपनद में 37 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पारियों में परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में 16608 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था, परंतु 9471 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 7137 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 16608 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, परंतु 9565 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, तथा 7043 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए रहे। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान नेशनल हाफिज सिद्दीकी में श्री अब्दुल अलीम, सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज डॉ मनोज कुमार मिश्रा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा भवन ब्लॉक ए डॉक्टर शुभांगी निगम सहित आंध्र केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। -------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित