जिलाधिकारी ने विजयादशमी (दशहरा) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

जिलाधिकारी ने विजयादशमी (दशहरा) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-10-23 News
झाँसी। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है जिलाधिकारी ने संचारी संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए विजयादशमी के कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। भगवान राम के समय से यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने लोगों से संचारी संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए विजयादशमी के कार्यक्रमों को मनाने की अपील की है। जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित