
प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभायें, तो देश उन्नति करेगाः ओम प्रकाश उदैनियाँ
झांसी। झांसी के समथर में आशीष मैरिज गार्डन में जनपद स्तरीय पत्रकार एकता संघ की गोष्ठी सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि रहे पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनिया, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने, संचालन की जिम्मेदारी सभाली राम प्रकाश व्यास ने निभाई। मंचासीन रहे संघ के मण्डल महामंत्री पंकज रावत, मण्डल महासचिव राकेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जालौन शैलेन्द्र गौतम, जिला महामंत्री जालौन नितेश पटेल, फोकस न्यूज के सम्पादक विनय पचौरी, उपनिरीक्षक द्वय श्याम साहू, राजकिशोर, मणिलालता प्रसाद पांचाल, बृजमोहन नगाईच, उमेश गुबरेले, आदि! गोष्ठी की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर उनके पूजन अर्चन से की गयी। तदुपरान्त अनुपम श्रीवास्तव, संजीव व्यास, मुकेश दोहरे, बृजमोहन नगाईच, रमेश व्यास, जय प्रकाश सोनकर, अजय राठौर, अरुण खरे, जय प्रकाश सोनी, मनीष सेसा,विवेक तिवारी, रिंकू महाराज, जहूर खां, डी एस विश्वकर्मा, मान सिंह दांगी सभी पत्रकार, चन्द्रपाल सिंह पार्षद, रामजी पार्षद, अवधेश सिंह चौहान पत्रकार, धर्मेन्द्र उदैनियां पत्रकार जसवन्त सिंह राजपूत, मोदी गुर्जर अनुज गुर्जर, राज गुर्जर, विश्व प्रताप सिंह गुर्जर, आरिफ अली पत्रकार, कोमल रायक्वार, संजू सविता, अरविन्द सिंह, आशीष समेले जिला उपाध्यक्ष जालौन, चन्द्रपाल सिंह लाडूपूरा, अमन पटेल तहसील महामंत्री कोच, विपुल पटेल नगर अध्यक्ष, विवेक कुमार आदि ने मंचस्थ अतिथियो का माल्यर्पण स्वागत किया! गोष्ठी के मुख्य अतिथि पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां ने अपने उदबोधन मे कहा ये बात सही है कि पत्रकार आईना का काम करता है और आम जनमानस का मीडिया पर ही विश्वास है उसे लगता है कि कही न्याय न मिल रहा हो तो मीडिया मे चलो न्याय मिलेगा, उनकी आबाज बुलन्द होगी पर संविधान के सभी स्तम्भों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, प्रत्येक नागरिक को जागरुक होकर अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा तभी देश की उन्नति होगी और हर नागरिक उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा! प्रत्येक नागरिक को वो किसी भी क्षेत्र कार्यरत हो संकल्प लेना होगा कि हम कोई गलत कार्य नही करेगे, कोई अनैतिक कार्य नही करेगे, देश और समाज की सेवा पूरी निष्ठा के साथ करेगे अपने आप सब कुछ ठीक चलने लगेगा! अन्त मे आभार ज्ञापित किया पत्रकार एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह गुर्जर ने किया।