
कक्षा 9-10 के छात्र / छात्रायें छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन करें 10 नवम्बर तक
** दशमोत्तर के छात्र / छात्रायें छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन करें 31 दिसम्बर, 2023 तक झाँसी । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, झांसी कृष्ण पाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के शासनादेश संख्या 62/2023/2703/26-3-2023 / ब्छ-1396097, दिनांक 21 अगस्त, 2023 तथा विशेष सचिव, समाज कलयाण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-72 / 2023/2851/26-3-2023 / ब्छ-1741061 दिनांक 15 सितम्बर, 2023 द्वारा वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण आदि के लिए समय-सारणी निर्गत की गयी है। जिसके अन्तर्गत कक्षा 9-10 के छात्र / छात्राये दिनांक 10 नवम्बर, 2023 तक एवं दशमोत्तर के छात्र / छात्रायें 31 दिसम्बर, 2023 ऑनलाइन आवेदन कर सकते है छात्रवृत्ति का प्रेषण आधार कार्ड बेस्ड होगा सभी छात्र / छात्रायें अपने सम्बन्धित बैंक में जाकर अपना बैक खाता छच्ब्प् डंचचकत पर डंच अवश्य करा लें, अन्यथा कि स्थिति में छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति योजना के लाभान्वित होने से वंचित हो सकते है। अतः पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत समस्त छात्र / छात्रओं को सूचित किया जाता है कि वह अपने छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ीजजचरू//ेबीवसंतेीपच.नच.दपब.पद/ पर ऑनलाइन भर सकते हैं। सूचना कार्यालय झांसी द्वारा प्रसारित