
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया गया
उरई-जालौन। आगामी पर्व विजयदशमी (दशहरा) को दृष्टिगत रखते हुये धनु तालाब, कोंच का निरीक्षण किया जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा ने! मेला ग्राउण्ड मे डील खडे होने, दुकानदारो के दुकान लगाने, डील के भ्रमण होने आदि की जगहों पर नजर डाली साथ ही मेले के जिम्मेदार लोगो से वार्ता की! इस दौरान साथ रहे उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राम सिंह, व स्थानीय पुलिस फोर्स! ओमप्रकाश उदैनिया