
शासन द्वारा संचालित कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक अधिक से अधिक किसानों को मिले, शासन की प्राथमिकता
** अन्ना प्रथा सहित अन्य समस्याओं पर हमारा फोकस, समस्याओं को तुरंत निस्तारण किया जाएगारू-जिलाधिकारी ** जनपद में रबी की फसल में उर्वरक और उन्नतशील बीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी ** प्रदेश को तेल में आत्मनिर्भर बनाने के लिए दलहन/तिलहन के उत्पादन को और अधिक बढ़ाए जाने के निर्देश ** जनपद में राष्ट्रीय स्तर के संस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक नवीनतम जानकारी किसानों को उपलब्ध कराएं ** संगठित खेती को बढ़ावा दिया जाये उत्पादन को प्रोसेसिंग व पैकेजिंग के साथ विक्रय किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो ** किसान खेती के साथ मस्त्य, पशुपालन, उद्यान सहित अन्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी आय बढ़ाएं ** ग्रामीण उद्योग को प्रोमोट करना होगा ताकि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय देश की औसत आय के बराबर हो सके ** जनपदों में खाद की समस्या न हो, कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जाए, ** रबी में अभी से आंकलन करते हुये मांग प्रेषित करें ताकि जनपद में खाद उपलब्ध करायी जा सके झाँसी। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2023 आयोजित हुई। महारानी लक्ष्मी बाई कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये उन्होने कहा आप सभी रबी की तैयारियों में जुटे जाये, ताकि लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सके। आपकी समस्याओं पर जिला प्रशासन का फोकस है सभी समस्याओं को समय से निस्तारित किया जाएगा। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी 2023 में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने किसानों की आय दोगुनी कैसे की जाये ? इस पर जोर देते हुये कहा कि किसानों को संगठित खेती के लिये प्रेरित करना होगा। खेती में भी कन्वर्जेन्स को शामिल करना होगा। पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन के अन्य घटकों को भी खेती में शामिल करना होगा ताकि किसान को नुकसान कम और आय अधिक हो। उन्होने जैविक खेती पर फोकस करने का सुझाव दिया और जीरो बजट के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि जिले में मण्डी के माध्यम से जैविक उत्पादों की बिक्री की जा रही है, ऐसे प्रयासों में और तेजी लाएं। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि ष्खेत ही आर्थिक उन्नति का उद्गमष् है। किसान को योजनाओं का लाभ उसके खेत तक पहुंचाये। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश की जो भी योजनायें है, उनका ब्लाक स्तर पर क्रियान्वयन कराया जाये। एफपीओ व स्वयं सहायता समूह किसानों के कृषिकार्य में सहयोग करें, उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह को भी उत्साहित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कृषि यंत्रों के माध्यम से क्षेत्र में कृषि क्रांति लाई जा सकती है। किसान संगठित होकर कार्य करें, ऐसा करने में नुकसान की सम्भावना कम और लाभ अधिक होगा। उन्होंने गोष्ठी में कहा कि योजना बनाकर कार्य करना होगा। कौन-सी खेती करें, बीज कौन-सा हो तभी लाभ प्राप्त हो सकता है, उन्होंने कहा कि रबी के लिए उन्नतशील बीज उपलब्ध है,जिससे लगभग 20ः उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि उर्वरक की उपलब्धता भी पर्याप्त है किसी भी दशा में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होने कहा कि यदि किसान की आय बढाना है, तो खर्च कम और आय अधिक कैसे कर सकते है यह सोचकर खेती करना होगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद झांसी में किसी विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थान मौजूद हैं। यहां के वैज्ञानिक जनपद सहित बुंदेलखंड के किसानों को नवीनतम जानकारियां तो उपलब्ध कारण ही इसके अतिरिक्त किसानों को खेत पर जाकर तकनीकी की जानकारी दें ताकि उत्पादन और उत्पादकता में बढ़ोतरी हो। जिलाधिकारी ने पराली न जलाये जाने की जानकारी किसानों तक पहुंचाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि गांव-गांव प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि लोग सतर्क रहे और पराली न जलाये। उन्होने कहा कि पराली से भूसा तैयार करें। इसके लिये यंत्रों की व्यवस्था की गयी है किसान इस योजना का लाभ लें। उन्होंने कहा कि धान खरीद के लिए प्रदेश में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है 01अक्टूबर से धान खरीद प्रारंभ की जा चुकी है उन्होंने बताया कि किसान अपना कृषि विभाग पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करा लें ताकि उनको क्रय केंद्र पर किसी भी तरह की समस्या ना हो। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा कि विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी का भुगतान डीबीटी के माध्यम से ही किया। यदि डीबीटी के बाहर सब्सिडी का वितरण किया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।उन्होने जनपद में उर्वरक की कालाबाजारी को सख्ती से रोके जाने के निर्देश दिये और कहा कि विक्रय पॉस मशीन से ही किया जाना सुनिश्चित हो, फर्जी ढंग से खाद का विक्रय होगा तो कार्यवाही करते हुए संबंधित को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जनपद सप्लाई पर नजर रखें कंपनी गड़बड़ी ना कर सके, उन्होंने कहा कि कंपनियों को मनमानी नहीं करने देंगे जहां आपूर्ति की जानी है, उर्वरक वहां ही पहुंचे यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद में बीज की उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि बीज की कोई कमी नहीं है उन्होंने किसानों को सुझाव देते हुए कहा की उन्नतशील प्रजाति के ही बीजों का इस्तेमाल किया जाए ताकि उत्पादन और उत्पादकता में बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों का चयन करें ताकि बीज जल्द से जल्द ऐसे किसानों को उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने फसल बीमा की जानकारी देते हुए कहा कि खरीद में बारिश के कारण जो फसल क्षति हुई है उसका सर्वेक्षण कार्य तत्काल पूर्ण कर लें ताकि किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग पूर्ण संवेदनशील और पारदर्शिता के साथ की जाए ताकि किसानों फसल क्षति का मुआवजा मिल सके उन्होंने अधिकारियों को ताकीद करते हुए कहा कि हम किसान के प्रतिनिधि हैं कंपनी के नहीं यह अवश्य सुनिश्चित कर लें? महारानी लक्ष्मी बाई किसी विश्वविद्यालय की कुलपति श्री ऐ0क0 सिंह ने गोष्ठी में आए किसानों को उन्नतशील बीज की जानकारी दी उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जलवायु और मृदा के दृष्टिगत तैयार किए गए बीजों का ही इस्तेमाल करें तो किसानों को अधिक लाभ होगा। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2023 में मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अधिक से अधिक जैविक खेती की ओर बड़े उन्होंने इस अवसर पर मिलेट्स उत्पादन पर भी जोड़ दिया। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्टी-2023 में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उप कृषि निदेशक श्री एमपी सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय में बढ़ोतरी कैसे हो, इसके साथ ही साथ उसे समय पर किसी यंत्र की आपूर्ति, बीज की उपलब्धता तथा उर्वरक सही समय पर प्राप्त हो इसके लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनपदों के किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया और रबी के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु शुभकामनाएं दी। गोष्टी से पूर्व जिलाधिकारी, कुलपति कृषि विश्वविद्यालय एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया और विभागों की स्टॉल पर दी जा रही जानकारी और उत्पादन बढ़ोत्तरी में प्रयुक्त प्रचार सामग्री का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी श्री केके सिंह,डीडी उद्यान श्री विनय कुमार यादव, एसडीओ श्रीमती डिंपल कैन, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्रीमती अल्पना बाजपेई, श्री दीपक कुमार कुशवाहा, श्रीमती सुमन, श्री लल्ला सिंह, श्री धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, श्री अनिल कुमार सहित विद्युत विभाग, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, लघु सिंचाई, नलकूप के विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। ------------------------------------ जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।