
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2023 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
** पी0ई0टी0 परीक्षा 28 एवं 29 अक्टूबर को होगी, परीक्षा में शामिल होंगे कुल 66432 परिक्षार्थी, परीक्षा दो पालियों में होगी आयोजित ** नकल विहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध, किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने की जायेगी कार्यवाहीरू-अपर जिलाधिकारी ** गलत अफवाह फैलाने वालो के विरूद्ध भी होगी कड़ी कार्यवाही -रूअपर जिलाधिकारी ** जिले के नगरीय क्षेत्र के 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा ** परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी शामिल ना हो, कक्ष निरीक्षक इसे सख्ती से सुनिश्चित करें ** सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रे परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेंगे ** पीईटी परीक्षा सी0सी0टी0वी0 कैमरे की निगरानी में हो यह समस्त परीक्षा केंद्रों सुनिश्चित करें, कैमरे बंद ** पाए जाने पर होगी कार्यवाही ** परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रानिक उपकरण व मोबाइल व किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट पर रहेगी पाबंदी झाँसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0)- 2023 की जनपद में आगामी 28 व 29 अक्टूबर को दो पालियों में 37 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न करायी जाएगी, इसमें लगभग 66432 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पालियो में आयोजित होने वाली परीक्षा पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। अपर जिलाधिकारी श्री ए0के0 सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शूचितापूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है यदि किसी के द्वारा गलत अफवाह फैलाया जाता है तो उसके विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे, पीसीओ आदि को बंद सख्ती से बंद करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान/उपकरण, घड़ी आदि ले जाना पूर्ण प्रतिबन्धित है। परीक्षा केन्द्र के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियो की तलाशी लेकर सुनिश्चित करायी जाय। उन्होने कहा कि महिला परीक्षार्थियो के तलाशी के लिये विधिवत इनक्लोजर/केबिन बना कर ली जाए। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा दिये गये अनुदेशो का सभी प्राचार्य/केन्द्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट भली भाति निर्देशानुसार परीक्षा को सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि सभी केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटो के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी हैं, उन्होने केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुये कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश एवं सिटिंग व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होने कहा कि सभी केन्द्रो पर लगाये गये समस्त सी0सी0टी0वी0 कैमरा अनवरत चालू हालत में होना चाहियें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/परीक्षा नोडल अधिकारी श्री ए0के0 सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आज जपनद में 37 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 66432 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है। उन्होंने बताया कि 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा में प्रत्येक पाली में 16608 परिक्षार्थी शामिल होंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी तैयारियां को समय से पूर्ण कर लिया जाए। परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते हुए उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को मूलभूत सुविधाएं परीक्षा केंद्रों पर सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वरुण कुमार पांडेय, डीपीआरओ श्री जे आर गौतम, डीआईओएस श्री राजेश कुमार सहित समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे। -------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित