मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में ‘‘हर घर नल जल योजना’’ के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में ‘‘हर घर नल जल योजना’’ के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-10-21 News
सरकारी सम्पत्ति की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य: मण्डलायुक्त झांसी झांसी। मण्डलायुक्त झांसी डॉ0 आदर्श सिंह की अध्यक्षता में ‘‘हर घर नल जल योजना’’ के प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में जनपद झांसी में हर घर नल जल योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि जनपद झांसी में इस योजना के अन्तर्गत कुल 10 परियोजनायें लक्षित हैं। उन्होने बताया कि जनपद झांसी के पारीछा बांध पर 03 परियोजनायें (गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना, बचावली ग्राम समूह पेयजल योजना एवं तिलैथा ग्राम समूह पेयजल योजना) निर्माणाधीन हैं, जिनमें से गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, साथ ही 42 ग्रामों को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा हैं। बचावली ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत 32 ग्रामों को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा हैं। तिलैथा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत 25 ग्रामों को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इसी प्रकार माताटीला बांध पर बुढ़पुरा ग्राम समूह पेयजल योजना निर्माणाधीन है, इसके माध्यम से 55 ग्रामों को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इसी प्रकार एरच बांध/बेतवा नदी पर 02 परियोजनायें (बरथरी ग्राम समूह पेयजल योजना एवं टेहरका ग्राम समूह पेयजल योजना) निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार सपरार बांध पर निर्माणाधीन कुरैछा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत 52 ग्रामों को, पहाड़ी बांध पर निर्माणाधीन पुरवा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत 32 ग्रामों को तथा बड़वार झील पर निर्माणाधीन बड़वार ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत 57 ग्रामों को शुद्व पेयजल आपूर्त किया जा रहा है। जनपद ललितपुर में कुल 15 नग परियोजनायें लक्षित हैं, जिनके द्वारा 560 ग्रामों को शुद्ध पेयजल से आच्छादित किया जाना है। उन्होने बताया कि वर्तमान समय में जनपद ललितपुर में इस योजना के तहत कुल 18 ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार जनपद जालौन में कुल 05 नग परियोजनायें लक्षित हैं, जिनके द्वारा 874 ग्रामों को शुद्ध पेयजल से आच्छादित किया जाना है। उन्होने बताया कि वर्तमान समय में जनपद जालौन में इस योजना के तहत कुल 151 ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था एनसीसी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि आर्मी क्षेत्र बबीना एवं ग्राम खारी में शरारती तत्वों द्वारा पेयजल पाइप लाइन को क्षति पहुंचायी गयी, इस पर आयुक्त महोदय ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्व दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त ने कहा कि उक्त परियोजनाओं जनकल्याण की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान है। प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह सरकारी सम्पत्ति का सदुपयोग करे। उन्होने कहा कि सरकारी योजना से सम्बन्धित सामग्री को चारी करने एवं क्षति पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्व कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाये ताकि इस कार्य की निगरानी हेतु ग्रामीण स्तर पर ग्राम समितियों के दायित्व निर्धारित किये जाये। बैठक में मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि ग्रामीण जल समितियों को सक्रिय कर ग्रामीण स्तर पर योजना के तहत उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल की गुणवत्ता हेतु जागरुक किया जाये। उन्होने कहा कि ऐसे स्थल जहां पर पेयजल पाइप लाइन बिछाकर कार्य पूर्ण होने के पश्चात सड़कों को क्षतिगस्त छोड़ दिया गया है, उन स्थलों का सत्यापन आख्या उपलब्ध कराये। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त श्री ऋषिमुनि उपाध्याय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री एस0एन0 त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) झांसी श्री अशोक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर श्री लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जि0सू0का0,झाँसी।