
लुटा-पिटा फरियादी काट रहा चौकी व थाना के चक्कर, कोई सुनवाई नहीं
झांसी। आवास विकास क्षेत्र मसीहागंज चौकी थाना सीपरी बाजार के निवासी रामगोपाल पुत्र भैया लाल निवासी नंदनपुरा गली नंबर 4 थाना सीपरी बाजार जिला झांसी है। जो की रेलवे में कार्यरत है उसके साथ हुई लूटपाट एवं मारपीट की लिखित सूचना चौकी प्रभारी एवं थाना अध्यक्ष को दिए हुए 10 दिन से अधिक का समय हो गया है परंतु कोई भी कार्यवाही अभियुक्तों के खिलाफ नहीं की गई है। मामला दिनांक 7 तारीख का है प्रार्थी रामगोपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थी अपनी ड्यूटी से लौटकर घर आ रहा था तभी रास्ते में कुछ बदमाशों द्वारा रोककर प्रार्थी की मारपीट व जेब में रखे हुए रू0 10,000/- लूट लिए व जान से मारने की नीयत से मारा पीटा वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागा। विस्तार से लिखते हुए उसने बताया कि दिनांक 7/8 को करीब रात्रि 10 से 11 के बीच वह अपने घर आ रहा था कि नंदनपुरा की पुलिया पर खड़े राजा पुत्र बशीर खान, सोनू यादव पुत्र बल्लन यादव व उनके साथ पांच अज्ञात व्यक्ति और खड़े थे उपरोक्त लोगों ने प्रार्थी को रोका और राजा ने अपनी मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बिठा लिया और गली नंबर 3 नंदनपुरा के खाली प्लॉट पर ले गए और सभी लोगों ने खाली प्लॉट पर प्रार्थी के साथ मारपीट की व जेब में रखकर रू0 10,000/- निकाल लिए और जान से मारने की नीयत से प्रार्थी के ंऊपर पत्थर उठाकर मारा जो कि विद्यार्थी के पैर पर लगा जिससे प्रार्थी को काफी छोटे आई थी। प्रार्थी को अर्द्धमूर्छित हालत में छोड़कर उपरोक्त सभी बदमाश वहां से भाग गए इन लोगों को प्रार्थी ने बिजली की रोशनी पहचाना है यह घटना वहां लगे कैमरे में भी देखी जा सकती है बड़ी मुश्किल से प्रार्थना प्रार्थी अपने घर पहुंचा और सारी घटना अपने माता-पिता को बताई। प्रार्थी थाना सीपरी बाजार रिपोर्ट लिखाने गया तो थाना सीपरी बाजार में कोई रिपोर्ट नहीं लिखी और न ही प्रार्थी का इलाज कराया गया। प्रार्थी के माता-पिता ने उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया कर इलाज कराया प्रार्थी व उसके माता-पिता बराबर सीपरी बाजार थाने के चक्कर लगा रहे हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्योंकि राजा एक नामी व दबंग किस्म का बदमाश है पुलिस थाना सीपरी बाजार से मिला हुआ है उपरोक्त बदमाश प्रार्थी को धमकी दे रहे हैं कि तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है हम लोगों की पुलिस से बहुत जान पहचान है। प्रार्थी बहुत डरा हुआ है उक्त घटना से मोहल्लेवासी एवं क्षेत्र के लोग भी दहषत में हैं। लूटपाट वमारपीट की घटना बेहद ही संगीत मामला है स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि तत्काल उक्त मामले को संज्ञान में लें। प्रार्थी से बात करने पर उसने जो घटनाक्रम बताया उसके अनुसार तो यह स्पष्ट है कि इतनी मारपीट की गई निश्चित उसकी मौत हो जाती ।