
जिलाधिकारी की चेतावनी जनता को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पताल में मरीज का इलाज करें रिफर नहीं
’’ एएनसी के अल्ट्रासाउंड के माध्यम से हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिन्हित करते हुए मातृ मृत्यु दर में कमी लाए जाने के निर्देश ’’ ओपीडी की बेहतरी के लिए करें कार्य, सीएचसी/पीएचसी केंद्रों पर चिकित्सकों द्वारा अधिकतम ओपीडी करने के निर्देश ’’ लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर 03 सीएचओ की संविदा समाप्ति हेतु शासन को पत्र लिखे जाने के निर्देश ’’ जनपद में निर्मित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया इसी माह में पूर्ण कराए जाने के निर्देश ’’ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव, गुरसराय एवं बबीना में टीकाकरण कम होने पर नाराजगी, टीकाकरण बढ़ाए जाने के निर्देश ’’ ई-कवच की समीक्षा में कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक ई-कवच पंजीकरण किए जाने के निर्देश ’’ गर्भवती महिलाएं एवं नवजात बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश ’’ परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत लक्ष्य के पूर्ण करने हेतु प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश झाँसी। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक हुई संपन्न। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने उपस्थित चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीनी स्तर पर नवजात बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण और उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य किया जाए तो स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार होगा। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से और बेहतर बनाए जाने के प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें। मरीजों के इलाज के दौरान बाहर की दवाई कतई ना लिखें, इसके अतिरिक्त जनपद में टीकाकरण सहित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत भी ग्रामीण क्षेत्र में एमओआईसी निश्चित रूप से क्षेत्र भ्रमण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति (शासीनिकाय) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि जनपद के प्रत्येक नागरिक सहित बच्चा एवं गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहां की जमीनी स्तर पर यदि गर्भवती महिलाओं का समुचित टीकाकरण एवं बच्चों के टीकाकरण पर अधिक फोकस किया जाए तो स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने वीएचएसएनडी की समीक्षा करते हुए एमओआईसी चिरगांव, बबीना एवं बामौर में किए गए कार्य पर असंतोष व्यक्त किया और नाराजगी जाहिर करते हुए हिदायत दी कि यदि स्टेट एवरेज से कम प्रगति पाई जाती है तो कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संदर्भित केसों विशेष कर फर्स्ट रेफेरल यूनिट के संदर्भित केसों के करण सहित विवरण आगामी बैठक में रखे जाने के निर्देश दिए एवं जिला महिला चिकित्सालय में सिजेरियन ऑपरेशन (प्रसव) की कम संख्या पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए की कम से काम केस ही यथासंभव मेडिकल कॉलेज संदर्भित किए जाएं, पूर्ण सेवाएं जिला अस्पताल में ही देना सुनिश्चित किया जाए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए जिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत भुगतान कम होने पर भी असंतोष व्यक्त किया और तत्काल समस्त महिलाओं का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने आरसीएच पोर्टल की समीक्षा की उन्होंने चिन्हित हाई रिस्क प्रेगनेंसी की संख्या पर अप्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं की लिस्ट ब्लॉक स्तर पर तैयार करते हुए शत प्रतिशत सुरक्षित प्रसव कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षित प्रसव हेतु अधिक से अधिक एएनसी के अल्ट्रासाउंड करवाने के निर्देश दिए ताकि हाई रिस्क प्रेगनेंसी पहले ही चिन्हित कर मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने जनपद में हुई सभी मातृ मृत्यु की समीक्षा करते हुए एमओआईसी बड़ागांव, मऊरानीपुर और चिरगांव में हुई मातृ मृत्यु का संबंधित ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बच्चों के नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए अनुमानित प्रगति न होने पर एमओआईसी गुरसराय, बबीना एवं चिरगांव को फटकार लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की और कार्य में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को लगाए जाने वाले टीकाकरण को संवेदनशील होकर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में ई-कवच की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को ई-कवच पर पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जनपद में अब तक करीब 19 लाख लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने इसे शत प्रतिशत करते हुए 15 लाख आभा आईडी बनाए जाने के निर्देश दिए। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, एंबुलेंस सेवा, राष्ट्रीय कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति और किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ सुधाकर पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल डॉक्टर पी के कटियार,सीएमएस मेडिकल कॉलेज डॉक्टर सचिन माहौर,एसीएमओ डा.एन के जैन, डॉ॰ रवि शंकर, डॉ राम बाबू,डॉ० आरके सक्सेना,डा॰ रमाकांत सहित समस्त एमओआईसी व अन्य चिकित्सक, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ------------------------------------ जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित