गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी अनुदान योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन करें

गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी अनुदान योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन करें

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-10-19 News
झाँसी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक समुदाय को छोडकर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी अनुदान योजनान्तर्गत द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय गरीबी रेखा के अन्तर्गत होनी चाहिये अर्थात शहरी क्षेत्र में रु 56,460 एवं ग्रामीण क्षेत्र में रु 46,080 प्रति वर्ष से अधिक न हो, अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते है, जिसमें शासनादेश के अनुसार प्रथम आवत- प्रथम पावत के सिद्धान्त के अनुरुप पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला अथवा दिव्यांगजन आवेदकों को वरीयता क्रम में रखते हुये शादी अनुदान राशि 20000 प्रत्येक लाभार्थी की दर से वितरण करने की कार्यवाही की जायेगी। अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक समुदाय को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी अनुदान योजनान्तर्गत इच्छु आवेदक, विभागीय वेबसाइट ूूू.ेींकपंदनकंद.नचेकबहवअ.पद पर दिये गये लिंक के माध्यम से जनसेवा केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र, साईवर कैफे, निजी इण्टरनेट से निर्देशों के अनुसार ऑनलाईन आवेदन करके आवेदन पत्र सम्बन्धित उप जिलाधकारी / खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा किया जायेगा। उक्त योजनाओं की विस्तृत दिशा-निर्देश उक्त वेसासाइट पर प्रदर्शित है। -------------- सूचना कार्यालय झांसी द्वारा प्रसारित