ग्राम विरगुवां बुजुर्ग में जलकल परिसर का एस.डी.एम. ने किया निरीक्षण

ग्राम विरगुवां बुजुर्ग में जलकल परिसर का एस.डी.एम. ने किया निरीक्षण

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-10-04 News
कोंच। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम बिरगुवां बुजुर्ग में निर्माणाधीन जलकल परिसर का उपजिलाधिकारी अतुल कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सभी कार्य बंद पाए गए जल कल परिसर के अन्तर्गत शिरोपरी जलाशय सीडब्ल्यूआर एमसीसी रूम मीटर रूम एवम क्लोरिनेशन रूम आदि संरचनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है परंतु पंप मोटर अधिष्ठापन का कार्य विद्युत कनेक्शन/फिटिंग कार्य बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य एवम जलकल परिसर में रंगरोशन का कार्य पूर्ण नहीं पाया गया तब एस डी एम ने दूरभाष पर कंपनी के एसपीएम अजय कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि कल परिसर के सभी कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिए जाएंगे तथा पाइप लाइन बिछाने का कार्य तीव्र गति से पाइप लाइन का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि शीघ्र ही स्थानीय आमजनमानस को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा सके निरीक्षण के दौरान जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार एवम श्री हिमांशु शेखर मौर्य जी उपस्थित थे।