
सूखी पड़ी नंदसिया माइनर मै बैठे किसान
चिरगांव नंदसिया। बेतवा नहर की नंदसिया माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है किसानों की मूंगफली एवं धान की फैसले सूख रही है पानी की अति आवश्यकता होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं मुख्य नहर से 4 कि. व मी व की दूरी से नदेशिया मौजा लगा हुआ है जहां पानी नहीं पहुंच रहा है दबंगों द्वारा मोड कला मौजे में माइनर में पानी को कई जगह रोका गया है। नहर विभाग के अधिकारी से यह अपेक्षा की जाती है कि आकर जांच करें और पानी टेल तक पहुंचने में मदद करें तो किसानों की फसले बचाई जा सकती हैं अन्यथा किसानो की फसले सूख जायेंगी। किसान परेशान हो रहा है एवं अन्य कदम भी उठाया जा सकते हैं इस मौके पर किशोरी शरण, दयासागर परिहार,सियाशरणराजपूत, रितेश राजपूत, प्रमोद राजपूत, मानसिंह परिहार, राजू राजपूत, पहलवान कुशवाहा राम प्रकाश अहिरवार आदि मौजूद रहे।