
बबीना विधायक राजीव सिंह द्वारा महाविद्यालय मे बांटे गये स्मार्ट फोन
रिपोर्ट- पंकज रावत, चिरगाँव चिरगाँव। चंदन सिंह कन्या पी,जी, महाविद्यालय (बरल)- चिरगांव, झाँसी में बी,ए,एवं बी. एस. सी. की अंतिम बर्ष की 376 छात्राओं को वितरण किये गये स्मार्टफोन फोन पाकर छात्राओं में दिखी खुसी की लहर छात्रओं ने कहा सरकार द्वारा दिए गये स्मार्टफोन से आगे पढ़ाई करने में आसानी होगी और हम कम समय मे अधिक ज्ञान को अर्जित कर सकेंगे एवं सरकार की सारी योजनाओं की घर बैठे ही पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेंगी कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ववलित करके मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया तदुपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्मार्टफोन वितरण किये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक ब्रजराज सिंह यादव जी ने की मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव सिंह जी (विधायक बबीना ) विशिष्ट अतिथि श्री राजकान्तेश बर्मा (ब्लॉक प्रमुख) चिरगांव पं. रामाधर पाठक, अवतार सिंह परीछा, रामसिंह राजपूत, अम्बिका प्रसाद रहे। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाएं सशक्त एवं जागरूक होंगी छात्राओं को अपने माता पिता को सम्मान देना चाहिए और उनकी भावनाओं पे खरा उतरने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए। भारत की स्तिथि को हर क्षेत्र मे मजबूत बताया कॉलेज के प्रबंधक श्री ब्रजेश सिंह यादव जी ने छात्रओं को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये कहा छात्राओं को कॉलेज शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई, नोकरी, बिजनेस के लिए तैयारी करनी होगी और इसके लिए कॉलेज प्रबंधन हमेशा छात्राओं हर सम्भव मदद करेगा एवं समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज श्रीवास्तव , कार्यवाहक प्रबंधक शिवम यादव जी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रसाशनिक अधिकारी पं ऋषिकेश रावत, सुनील यादव, देवेन्द्र राजपूत, दीपक यादव ,नंदकिशोर कुशवाहा नीलम यादव, प्रियंका सिन्हा, मोहसिना किदबई, सैफाली, प्रीतिभा, रागनी, सोनाली मेम स्वेता,,सोनम,संध्या , संजय , अतुल यादव, अंकुश, समरजीत, रामेस्वर कुशवाहा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मंच का संचालन पं. ऋषिकेश रावत ने किया।