मेजर ध्यानचन्द म्यूजियम के प्रचार-प्रसार एवं टिकट निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

मेजर ध्यानचन्द म्यूजियम के प्रचार-प्रसार एवं टिकट निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-09-11 News
झाँसी। मेजर ध्यानचन्द म्यूजियम के प्रचार-प्रसार एवं टिकट निर्धारण के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त/अध्यक्ष महोदय, डा आदर्श सिंह के अध्यक्षता में झाँसी नगर निगम, तृतीय तल पर बैठक की गयी, जिसमें मेजर ध्यानचन्द म्यूजियम के अधिक से अधिक प्रचार-प्रचार के बारे में चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 12.09.2023 से मेजर ध्यानचन्द म्यूजियम का खुलने का समय मध्याह 12रू00 से रात्रि 8 बजे किया जाये तथा वर्तमान टिकट-दरों में कटौती की जाये, टिकट-दर भारतीय नागरिकों के लिए 0 से 5 वर्ष की आयु निःशुल्क, 06 से 12 की आयु रू0 25/-, 12 से अधिक आयु रू0 50/- एवं न्यूनतम 10 लोगों के समूह हेतु रू0 35/- प्रति व्यक्ति का शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि विदेशी नागरिकों के लिए 0 से 5 वर्ष की आयु निःशुल्क, 06 से 12 की आयु रू0 800/-, 12 से अधिक आयु रू0 1200/- एवं न्यूनतम 10 लोगों के समूह हेतु 06 से 12 की आयु रू0 300/- तथा 12 से अधिक आयु पर रू0 500/- प्रति व्यक्ति का शुल्क निर्धारित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त विद्यालयों के छात्र/छात्राओं के लिये रू0 25/-, प्रति विद्यार्थी (आई.डी. कार्ड के साथ) वसूल किया जायेगा। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष झाँसी विकास प्राधिकरण, श्री आलोक यादव, नगर आयुक्त/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड, झाँसी, श्री पुलकित गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, झाँसी, उत्कर्ष द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), संयुक्त आयुक्त उद्योग, उद्योग केन्द्र, झाँसी, जिला विद्यालय निरीक्षक, झाँसी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, झाँसी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, झाँसी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, झाँसी, आदि अधिकारीगण, ट्ररेबल एसोसिएशन से मौजूद रहे एवं झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम उपस्थित रही। ---------------- सूचना कार्यालय झांसी द्वारा प्रसारित