पारिवारिक उलझनों में उलझे जितेन्द्र अहिरवार लगभग 30 वर्षीय युवा ने की आत्महत्या

पारिवारिक उलझनों में उलझे जितेन्द्र अहिरवार लगभग 30 वर्षीय युवा ने की आत्महत्या

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-09-10 News
झाँसी। रविवार सुबह तड़के झाँसी-शिवपुरी हाईवे स्थित नमो होम्स के पास पीताम्बरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र अहिरवार पुत्र श्री रामस्वरूप अहिरवार ने दूसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। हत्या के कारणों का पता पुलिस छानबीन के दौरान बता करेगी फिलहाल थाना सीपरी बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया व शव परिवार जनों को सौंप दिया, जिसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की शादी ग्राम-नयागाँव, प्रेमनगर, नगरा में हुई थी उसके दो बच्चे हैं, पिछले 2-3 वर्षों से पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। परिवार वालों के अनुसार मृतक की पत्नी व उसके घरवाले मकान व जायदाद अपने नाम करवाने का मृतक के परिवार वालों पर निरंतर दबाव बनाते रहते हैं जिसकी बजह से परिवार में आये दिन झगड़े होते रहे हैं। पूर्व में भी एक बार ऊपर से कूंद चुका है जिससे उसके दोनों पैरों परे फ्रेक्चर हो गया था। पत्नी व बच्चों से अलग रहकर रोज शाराब पीने का आदी हो गया था जिसे उसकी मानसिक उलझने बढ़ती जा रहीं थीं, वह अपने को संभाल नहीं पाया और अपने ऊपर चौतरफी दबाव न झेल पाने के कारण मौत को चुना। रिपोर्ट- मोहन प्रसाद वर्मा, झांसी