किसान महापंचायत की बैठक गिरारी सरकार  मंदिर पर संपन्न हुई

किसान महापंचायत की बैठक गिरारी सरकार मंदिर पर संपन्न हुई

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-09-10 News
चिरगांव-झाँसी। चिरगाँव ब्लॉक के ग्राम ध्वनि गिरारी सरकार के मंदिर पर बुंदेलखंड संयुक्त किसान महा पंचायत की बैठक आहूत की गई बैठक का आयोजन किसान महापंचायत के अध्यक्ष कामता प्रसाद राजपूत के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें जिला अधिकारी को समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जैसे की बिजली विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने की कृपा व्यवस्था पर झांसी जनपद के नियमित उपकेंद्र तीन से चार घंटे बिजली दी जा रही है जिसका सुधार किया जाए बिजली सही वोल्टेज के साथ वह तीन फेस में बिजली सही वोल्टेज के साथ दी जाए खराब होने पर 1 घंटे के अंदर बिजली को दुरुस्त करवाया जाए धमना न्याय पंचायत 1962 से बड़ी लाइन जो जर्जर अवस्था में अवस्था में है जिसको शीघ्र ही बदलवाया जाए अस्थाई कनेक्शन की धनराशि 19500 रखी गई है वह न्याय संगत नहीं है उसकी आधी से कम 2800 रुपए किया जाए जनपद में प्रस्तावित खोले जाने वाले उपकेंद्रों को शीघ्र निर्माण करा कर संचालित किया जाए किसानों द्वारा लिए जा रहे स्थाई कनेक्शन के एस्टीमेट की धनराशि को शासन द्वारा 80 प्रतिशत छूट दिया जाए साथ ही तमाम ऐसी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर मौजूद रहे किसान पच्चरगढ़ , बिठरी , शक्ति भैरव, बाराई, ध्वनि ,मोड़ ,बारोल, चिरगांव, पहाड़ी, धमना ,अतपेई बझेरा, ओपारा, गुलारा, उज्यान, बरल ,करगुआ , नंदसिया ,सितौरा, बिलाटी, सुलतानपुर, सिया , भरतपुरा, रम पुरा ,खोह, टहरौली ,इटोरा, बकुवा ,धमना ,आदि मौजूद 43 ग्राम प्रतिनिधि एवम प्रधान रहे। रिपोर्ट-पंकज रावत