62 वर्षीय एक महिला की बिजली का पोल गिरने से मौके पर हुई मौत

62 वर्षीय एक महिला की बिजली का पोल गिरने से मौके पर हुई मौत

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-09-09 News
चिरगाँव-झाँसी। चिरगांव ब्लॉक के ग्राम ध्वनि में एक साथ तीन खंबे गिरने से महिला की खंबे के नीचे दबकर दबकर मौत हो गई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है महिला कलावती पति दीप चंद्र अहिरवार की उम्र लगभग कितनी 62 वर्ष अपने घर के बाहर बैठी हुई थी तभी अचानक से बिजली का पोल गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई जिससे कि क्षेत्र में और परिवार में कोहराम मचा हुआ है आपको बता दे कि यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते यह इतनी बड़ी घटना घटी है। बिजली के खंभे कई सालों से लगे हैं इनमें बिजली बिल्कुल भी नहीं आती थी कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग ने अपनी आंखें नहीं खोली जहा पर एकसाथ बिजली के तीन पल अचानक से गिर पड़े फिलहाल में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगे की कार्यवाही की। रिपोर्ट पंकज रावत