ग्राम दुगारा में एक किसान का प्लाट पर रखा थ्रेसर  ले गए चोर घटना हुई CCTV कैमरे में कैद

ग्राम दुगारा में एक किसान का प्लाट पर रखा थ्रेसर ले गए चोर घटना हुई CCTV कैमरे में कैद

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-09-09 News
रिपोर्ट पंकज रावत टहरौली। टहरौली क्षेत्र अंतर्गत थाना टोडी फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुगारा में एक किसान दीप कांत पटेल जिसका मूंगफली का थ्रेसर प्लाट पर रखा हुआ था दिनॉक 2 / 9 / 2023 को रात 10.00 बजे करीब मूंगफली का थ्रेसर चोर महेंद्रा ट्रेक्टर द्वारा चोरी कर ले गए चोरों के कितने हौसले बुलंद हैं मूंगफली का थ्रेसर चोरी करके ले गए प्रार्थी को जब सुबह पता चला तो देखा कि प्लाट पर थ्रेसर नहीं था देखिए काफी खोजबीन के बाद रेबन में लगे पंजाब नेशनल बैंक के केमरे में कैद तस्वीर बयां कर रही है एक महिंद्रा ट्रैक्टर से मऊरानीपुर की तरफ चोरी करके ले गए घटना 2 तारीख की है केमरे में कैद तस्वीर बयां कर रही है पीड़ित ने थाना टोडी फतेहपुर को तीन ब्यक्तियो एव कुछ अज्ञात के खिलाफ नामदर्ज शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है देखना यह पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई अमल मै लाई जाती है आज दिनांक तक फिटेज मै आने बाला ट्रैक्टर व चालिक गिरफ्तार नहीं हुआ है। .##### थाना प्रभारी तोड़ी फतेहपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया की ग्राम दुगारा का थ्रेसर चोरी का मामला प्रकरण में आया है जांच कर चोरी करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।