
अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार सम्पन्न कराये जाने हेतु चार माह का प्रशिक्षण
झाँसी। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी द्वारा अवगत कराया गया है कि आयुक्त एवं निदेशक, उद्यमिता विकास अनुभाग-9 उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ०प्र० कानपुर द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिये चलाई जा रही योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार सम्पन्न कराये जाने हेतु चार माह का प्रशिक्षण चिन्हित ट्रेड च्सनउइतपदह (नल मिस्त्री) में किया जाना है। प्रशिक्षण हेतु आवेदक की न्यून्तम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास अनिवार्य है। इच्छुक महिला एवं पुरूष विभाग की वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पद के माध्यम से दिनांक 15.09.2023 तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाईन भर सकते है। 4 माह के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों हेतु रू0 5000 का मानदेय भी दिया जायेगा। ऑनलाईन फॉर्म भरते समय बैंक खाता, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, शैक्षिक प्रमाण एवं फोटो आदि साफ अपलोड करना अनिवार्य है।